एक्सप्लोरर

UP News: विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा कल करेगी प्रदर्शन, यूपी में सभी जिला मुख्यालयों पर देगी धरना

Samajwadi Party Protest: विपक्षी दलों ने दोनों सदनों से 140 सदस्यों के निलंबन पर विरोध जताते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. सपा भी शुक्रवार को यूपी में धरना देने वाली है.

Opposition MPs Suspended: संसद के मौजूदा सत्र के दौरान दोनों सदनों में बड़ी संख्या में विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर राजनीति गरमा गई है. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रखा है. अब समाजवादी पार्टी ने भी विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन की घोषणा की है. सपा कल यानी शुक्रवार को यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर इंडिया गठबंधन के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी. 

पार्टी ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट कर जानकारी दी है. सपा ने पत्र जारी कर कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मत से लिये गये निर्णय के अनुसार विपक्ष के 142 सांसदों के अलोकतांत्रित निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा. 

निलंबन के विरोध में सपा कार्यकर्ता देंगे धरना

सपा ने कहा कि इस धरने का उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान बचाना और बीजेपी सरकार को हटाना है. 22 दिसम्बर 2023 को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देकर विरोध प्रकट किया जायेगा. 

सांसद डिंपल यादव को भी किया है निलंबित

सदन में तख्तियां लहराने और नारे लगाने के आरोप में पिछले कुछ दिनों के भीतर 143 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. इनमें सपा सांसद डिंपल यादव भी शामिल हैं. विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के सांसद 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं. 

विपक्षी सांसदों ने निकाला मार्च

विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों से 140 सदस्यों के निलंबन पर विरोध जताते हुए गुरुवार को संसद भवन से एक मार्च निकाला जो विजय चौक पर संपन्न हुआ. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया. विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर लोकतंत्र बचाओ लिखा था.

ये भी पढ़ें- 

Unnao News: उन्नाव में आर्थिक तंगी से परेशान मां ने 3 बच्चों को खिलाया जहर, खुद भी दी जान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget