एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में आर्थिक तंगी से परेशान मां ने 3 बच्चों को खिलाया जहर, खुद भी दी जान

Unnao Suicide News: बिहार की रहने वाली महिला केतकी ने गुरुवार को अपने तीन बच्चों को पानी में जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया. बच्चों की हालात नाजुक बनी हुई है.

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने आर्थिक तंगी व घरेलू कलह से परेशान होकर अपने 3 बच्चों को पानी में  जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया. मां व बच्चों को तड़पता देख पड़ोसी ने मजदूरी करने गए पिता व दादी को सूचना दी. मौके पर पहुंची दादी एम्बुलेंस की मदद से सभी को लेकर सीएचसी सुमेरपुर पहुंची. जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जिला अस्पताल में मां की उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं बच्चों की हालत चिंताजनक होने पर डीएम के निर्देश पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है. महिला के खौफनाक कदम की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है. महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. वहीं एसडीएम व सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

बिहार का रहने वाला है परिवार

बताया जा रहा है कि बिहार थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव निवासी केतकी ने गुरुवार दोपहर को अपने 3 बच्चों आर्यन, महक व उन्नति को जहरीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया. बच्चों की हालत बिगड़ते ही केतकी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया. उसके बाद चारों की हालत बिगड़ गई. ये नजारा देख पड़ोसी के होश उड़ गए. आनन-फानन बच्चों के पिता जगमोहन को घटना की जानकारी दी. 

बुजुर्ग मां व बेटा करते हैं मजदूरी

केतकी की सास भी मजदूरी करने के लिए गई हुई थी. बच्चों की बुजुर्ग दादी जल्दी घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से चारों को लेकर सुमेरपुर सीएससी गई. इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के मुताबिक बुजुर्ग मां व बेटा मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे. 

परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है. जिससे आर्थिक तंगी व घरेलू कलह घटना का प्रथम कारण माना जा रहा है. डीएम उन्नाव अपूर्वा दुबे ने बच्चों के बेहतर इलाज के सीएमओ को निर्देश दिए हैं. इसके अलावा एसडीएम बीघापुर व सीओ बीघापुर को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: 'राजनीति में भविष्य में कब किसको किसकी जरूरत...', मायावती ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget