एक्सप्लोरर

भारतीय सेना के Operation Sindoor पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, शेयर की ये तस्वीर

Operation Sindoor: Jammu और कश्मीर स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा बदला लिया है. सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है.

Operation Sindoor:  भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मुजफ्फराबाद में आंतकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है. बलों ने यह कार्रवाई बुधवार रात की. इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी. 

भारतीय सशस्त्र बलों के इस अदम्य साहस और वीरता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने ऑपेरशन सिंदूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद! जय हिंद की सेना!

सीएम योगी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी. रक्षा मंत्री ने लिखा- भारत माता की जय. भारतीय सशस्त्र बलों के इस जवाब पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- भारत माता की जय!

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा- जय हिंद! जय भारत! न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है.

दूसरी ओर रक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.

Operation Sindoor: पहलगाम का बदला लेने पर क्या बोली समाजवादी पार्टी? आई पहली प्रतिक्रिया

क्या बोला पाकिस्तान और अमेरिका?
उधर, पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक "कायरतापूर्ण हमला" है.

पाकिस्तान के अंदर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की पहली टिप्पणी भी आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'हमने ओवल के अंदर जाते ही इसके बारे में सुना. मुझे लगता है कि लोगों को कुछ पता था कि कुछ होने वाला है. वे लंबे समय से लड़ रहे हैं. अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget