एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पहलगाम का बदला लेने पर क्या बोली समाजवादी पार्टी? आई पहली प्रतिक्रिया

Operation Sindoor पर समाजवादी पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने ऑपेशन सिंदूर की खबर साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी.

Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मुजफ्फराबाद में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर समाजवादी पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने स्ट्राइक की खबर शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद. वहीं भारतीय सेना ने ट्वीट किया, 'प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः" प्रहार करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित.

भारतीय सेना के Operation Sindoor पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, शेयर की ये तस्वीर

बता दें पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इसमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का एक प्रमुख अड्डा है.

भारतीय सेना ने बुधवार रात 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए थे. सेना ने कहा कि थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित किया गया था.

ऑपरेशन पर क्या बोला अमेरिका?
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मामले से परिचित लोगों ने बताया कि भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी इस अभियान पर करीबी नजर रख रहे हैं. 29 अप्रैल को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब के तरीके, लक्ष्य और समय पर फैसला करने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी. मोदी ने आतंकवाद को करारा झटका देने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया. 

उधर, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "हमें रिपोर्ट्स की जानकारी है. हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है. हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget