एक्सप्लोरर

OP Rajbhar ने सपा को घेरा, विधानसभा में अखिलेश यादव की ओर इशारा कर कहा- हम जाति में आपसे...

UP Politics: सपा पर आरोप लगाते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कभी कांग्रेस, कभी बसपा, कभी सुभासपा, कभी निषाद पार्टी से खुद गठबंधन करेंगे लेकिन कहेंगे हमको.

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के आखिरी दिन कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. 4 दिन के सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा. एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना के साथ-साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा तो वहीं नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आईना दिखाया.

इस बीच सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा- हम बोलेंगे तो बुरा लगेगा. हम गठबंधन करते हैं तो हम दलबदलू कहलाते हैं. 8 बार आपकी पार्टी ने गठबंधन किया तो आप दलबदलू नहीं कहलाओगे. 

विधानसभा सत्र के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने गठबंधन के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव को घेरा. सुभासपा नेता ने कहा- आप गठबंधन करोगे तो दलबदलू नहीं कहलाओगे क्योंकि हम कमजोर हैं. आप जाति और उम्र में बड़े हो. सत्ता में रहे हो इसलिए जो चाहे वो कह सकते हो.

UP Assembly Session 2023: 'आप लड़कियों को पीटेंगे...उनको लाठी पड़वाएंगे', विधानसभा में अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे सवाल

'वो आज बीजेपी के साथ खड़ा है. इसको स्वीकार करें...'
सपा पर आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा कि कभी कांग्रेस, कभी बसपा, कभी सुभासपा, कभी निषाद पार्टी से खुद गठबंधन करेंगे लेकिन कहेंगे हमको. लेकिन आपकी नाकामी की वजह से जो 38 फीसदी पिछड़ा था वो आज बीजेपी के साथ खड़ा है. इसको स्वीकार करें. 

उन्होंने कहा कि जब सत्ता में थे, तब पीडीए और जातीय जनगणना याद नहीं आई. हमारे भाई आशीष पटेल जी ने बहुत सही बात कही. चार बार की सरकार में एक बार में सपा की सरकार ने जातीय जनगणना की चर्चा नहीं की.'

राजभर ने कहा कि मैं जब आपके गोल में गया तब आपकी समझ आया. लेकिन आप मेरी बात नहीं समझ पा रहे हैं. गठबंधन तोड़ने के संदर्भ में राजभर ने कहा तलाक भिजवा दिया था इसलिए कबूल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget