एक्सप्लोरर

खूंखार दस्यु बबली कोल व लवलेश कोल को किसने मारा? क्या झूठ बोल रही है MP पुलिस?

चित्रकूट पुलिस ने बबली कोल गैंग के एक लाख के इनामी डकैत संजय कोल को गिरफ्तार कर लिया है। संजय कोल ने एमपी पुलिस के दावे को झूठा बताते हुए कहा है कि उसने डकैत सोहन के साथ मिलकर बबली और लवलेश कोल की हत्या की थी।

चित्रकूट, एबीपी गंगा।  बबली कोल गैंग के एक लाख के इनामी डकैत संजय कोल को चित्रकूट पुलिस ने दबोचा लिया है। बीते दिनों चित्रकूट के बीहड़ो में मारे गए दस्यु बबली कोल के इनकाउंटर पर संजय कोल ने सवाल उठाए थे। उसने कहा कि उसने डकैत सोहन के साथ मिलकर बबली और लवलेश कोल की हत्या की थी। बता दें कि दस्यु संजय कोल पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है, जो कई बार पुलिस मुठभेड़ में बच निकला था। जिसे सोमवार को चित्रकूट पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिया था।
खूंखार दस्यु बबली कोल व लवलेश कोल के खात्मे का सेहरा एमपी पुलिस अपने सिर बांध बधाइयां बटोर रही थी, अब एमपी पुलिस के लिए ये खुशियां गले की हड्डी बनती जा रही हैं। बीते दिनों यूपी पुलिस ने बीहड़ में मुठभेड़ के दौरान बबली गैंग के शार्पशूटर दस्यु सोहन कोल को गिरफ्तार किया था। जिसने अपने हाथों से बबली और लवलेश कोल डकैत के खात्मे की बात कहते हुए कहा था कि उन्हें मैंने खुद मारा है। उसका कहना है कि एमपी पुलिस झूठ बोल रही है। जिसके बाद एमपी पुलिस अपनी इज्जत बचाने के लिए गैंग के कैज़ुअल मेंबर लाले कोल को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के मंसूबों को शिकस्त देने की फिराक में थी।
जिसके बाद यूपी पुलिस ने एक बार फिर एमपी पुलिस के खिलाफ गैंग का खात्मा करने वाले डकैत सोहन के साथी एक लाख के इनामिया दस्यु संजय कोल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जिसने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गैंग के दोनों सरगनाओं को उसने अपने हाथों से सोहन के साथ मिलकर ढेर किया था। संजय का कहना है कि बबली के कमर में बंधे मिले कारतूस के पट्टे को एमपी पुलिस ने खुद बांधा था। डकैत संजय ने कहा कि एमपी पुलिस पगला गई है, वो झूठ बोल रही है । दस्यु सोहन कोल के बाद दस्यु संजय के बयान ने एमपी के खाकी की किरकिरी कर दी है।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दस्यु बबली कोल गैंग का सिर्फ एक डकैत छोटू और बचा है, जिसको भी हम जल्द गिरफ्तार कर गैंग को पूरी तरह खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि दस्यु संजय कोल पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जो कई बार पुलिस मुठभेड़ में बच निकला था। जिसको आज हमारी टीम ने मुठभेड़ में मय फायर पावर के गिरफ्तार कर लिया है। दस्यु बबली गैंग के साथी संजय कोल सोशल एप्स लाइक इत्यादि में नियमित एक्टिव रहता है, जो उसकी गिरफ्तारी का मुख्य वजह बना और हमें गैंग के खात्मे में सहयोगी साबित हुआ है। वहीं, इस मामले में चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार का कहना है कि  पिछले सात दिनों में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि इस बार गैंग के साथ उसके फायर पवार को भी नष्ट कर दिया गया है, साथ ही जो सफेदपोश लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने संजय कोल और सोहन कोल द्वारा बबली व लवलेश कोल की गैंगवार में हत्या के मामले में कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
तीन तलाक प्रभावित महिलाओं से संवाद करेंगे सीएम योगी आजमगढ़: गैंगरेप के बाद बेहोशी की हालत में नाबालिग छात्रा को सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश
CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget