एक्सप्लोरर

हरदोई में मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार; एक पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मंझिला थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक पुलिकर्मी को बदमाश को गोली लग गई।

हरदोई, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ मुठभेड़ों का सिलसिला जारी है। जहां हरदोई जिले के मंझिला थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लग गई। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी दोनों को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश का एक साथी भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ गुरुवार शाम (8 अगस्त) को हुई।
पुलिस के मुताबिक, थाना शाहबाद क्षेत्र में आंझी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार देर शाम को चेकिंग हो रही थी। तभी पुलिस को दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन वे लोग मंझिला की तरफ भागे। इस पर वायरलेस से सूचना दी गई और मंझिला के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आगे चेकिंग करने लगे।
रुखसाद नाम का बदमाश गिरफ्तार
इसी बीच स्वाट टीम भी पहुंची। मंझिला थाना क्षेत्र के टिकमपुर और मझिला गांव के पास दो बाइक सवार आते दिखे जिन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी और दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश ने अपना नाम रुखसाद बताया है।
बदमाश के पास से बरामद रुपये, तमंचा और कारतूस
वहीं, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली मंझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के हाथ में लगी। सूचना पाकर एएसपी (पश्चिमी क्षेत्र) त्रिगुण बिषेन समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । शर्मा तथा रुखसाद को इलाज के लिए सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। एएसपी के मुताबिक, घायल बदमाश के पास से 25 हजार रुपये, एक टैबलेट, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार बदमाश पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज
बताया जाता है कि गिरफ्तार बदमाश पर शाहजहांपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद और हरदोई में गंभीर वारदातों के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज है। भागने में सफल रहे बदमाश की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget