एक्सप्लोरर

हाथरस केस पर CM योगी बोले- हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''मैं पूछना चाहता हूं कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है? कल हाथरस में भी साबित हुआ है.''

लखनऊ: हाथरस केस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने इस केस के लिए सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है?

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कल हाथरस में भी साबित हुआ है. सोशल मीडिया में दिनभर चल रह था कि ये टोपी वाला कौन है. हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है. कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई क्या समाजवादी पार्टी का उन अपराधियों से कोई संबंध नहीं है?'' उत्तर प्रदेश के सीएम ने कहा कि ''मैं पूछना चाहता हूं कि हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है? ये कौन सी मजबूरी है? आज वहां सपा की एक रैली है और रैली के पोस्टर उस अपराधी के द्वारा लगाए गए हैं और सपा के नेताओं के साथ लगाए गए हैं. ये क्या साबित करता है?''

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार शाम बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि आरोपी छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा था. मृतक की बेटी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के बाद जब हम लोग फिर से सरकार बनाएंगे तब उत्तर प्रदेश देश की पहली अर्थव्यवस्था बनेगा. हम इसके लिए काम करने जा रहे हैं. 2015-16 में प्रति व्यक्ति आय 43 हजार रुपये थी जो 4 सालों के बाद आज लगभग 95 हजार रुपये है. ये दुनिया की वित्तीय संस्थाओं के आंकड़े हैं. उन्होंने कहा कि 2015-16 में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में उत्तर प्रदेश 14वें स्थान पर था आज दूसरे स्थान पर है. 2015-16 में देश की पांचवी अर्थव्यवस्था था और 10.90 लाख करोड़ कुल GDP थी. 4 सालों में यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और GDP 21.73 लाख करोड़ की हो गई है.

ये भी पढ़ें-

बीजेपी सांसद के बेटे पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आयुष ने खुद अपने ऊपर चलवाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget