एक्सप्लोरर

Greater Noida: ऑन डिमांड चोरी करने वाला गिरोह दबोचा गया, बुलेट मोटरसाइकिल को बनाते थे निशाना

बिसरख पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऑन डिमांड चोरी करता था. पुलिस के मुताबिक, खासतौर पर ये गैंग बुलेट मोटरसाइकिल को निशाना बनाते थे.

Greater Noida crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख पुलिस ने ऑन डिमांड चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. बुलेट मोटरसाइकिल को निशाना बनाने वाले शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से चोरी के 18 वाहन बरामद किए गए हैं. बरामद वाहनों में एक स्विफ्ट, एक सेंट्रो कार सहित 9 बुलेट मोटरसाइकिल, व 6 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है. यह लोग वाहनों की चोरी करके उनको कम दामों में बेच दिया करते थे.

बुलेट मोटर साइकिल को बनाते थे निशाना 

ऑन डिमांड वाहनों को चोरी करके उन्हें बेचने वाले शातिर गिरोह का ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस पुलिस ने खुलासा किया है. बुलेट मोटरसाइकिल के शौकीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह लोग दिल्ली एनसीआर में बुलेट मोटरसाइकिल को चुराकर उनको 30 से 35 हज़ार रुपये में ग्रामीण क्षेत्र में बेच दिया करते थे. दरअसल, अभी दो  दिन पहले ही बिसरख थाना पुलिस की वाहन लुटेरों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हीं से पूछताछ में उनके गैंग का खुलासा हुआ और पुलिस ने आज उनके गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

18 वाहन बरामद हुए

पुलिस ने अंकित, सौरभ और अभिषेक को गौर सिटी के पास से देर रात गिरफ्तार किया. इन लोगों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो चोरों ने वाहनों का खुलासा किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 18 चोरी के वाहन बरामद किए. इन वाहनों में एक स्विफ्ट कार, एक सेंट्रो और 9 बुलेट मोटरसाइकिल व 6 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है.

शातिर चोरों का गिरोह बुलेट मोटरसाइकिल को खासकर निशाना बनाता था और जहां पर भी इन लोगों को बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी हुई दिखती थी, यह उसको पेचकस की मदद से खोलकर रफूचक्कर हो जाया करते थे और फिर ग्रामीण इलाकों में 30 से 35 हज़ार रुपये में बेच दिया करते थे. दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद से वाहन चोरी करते थे. 

दिल्ली एनसीआर में देते थे चोरी को अंजाम

डीसीपी हरिश्चन्द्र ने बताया कि, चोरों का ये गिरोह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में खासकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और वहीं से वाहनों को चोरी किया करता था. अब तक करीब 3 दर्जन वाहनों को चोरी करके कम दामों में बेच चुके हैं. पुलिस ने इनसे 18 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. जिनमें से पुलिस ने 10 वाहन स्वामियों से अब तक संपर्क कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जितने भी वाहन चोरी के बरामद  हुए हैं ,उन सभी लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

ये गिरोह वाहन चोरी करने के बाद उनको बुलंदशहर, अलीगढ़ व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देहाती इलाकों में बेचा करते थे. मुख्य तौर पर बुलेट मोटरसाइकिल को यह लोग देहात इलाकों में 30 से 35 हज़ार रुपये में बेच दिया करते थे. फिलहाल, पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है, साथ ही पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो लोग इन्हें डिमांड कर के वाहनों के बारे में बताते थे. साथ ही पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि इन्होंने किस-किस जगह पर वाहनों को बेचा है और किन-किन लोगों को बेचा है? जल्दी पुलिस उनको भी बरामद कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें.

तेज आवाज वाली बाइक के शौकीन अब हो जाएं सावधान, हाईकोर्ट ने दिया अहम आदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget