एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जो महाराष्ट्र में हुआ वो यूपी में होगा...', शिवपाल यादव पर ओम प्रकाश राजभर के बयान ने मचाई हलचल

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को लेकर एक ऐसा दावा किया है जिससे यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. ऐसा हुआ तो अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

Ghosi By Election 2023: अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. राजभर ने दावा किया है कि शिवपाल यादव जल्द ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी घटना होगी, जिस तरह से महाराष्ट्र में हुआ वैसे ही यूपी में भी होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल बीजेपी के साथ आ जाएंगे.

ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ की स्पीच का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 27 बार कहा कि इधर आ जाओ, तो उन्होंने इसका इशारा किया है कि वो जल्द आएंगे. राजभर ने इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि आज हमारी वजह से उन्हें एसी छोड़कर उपचुनाव में भी उतरना पड़ा है.  

राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "विधानसभा में सीएम योगी ने 27 बार शिवपाल जी से कहा कि अभी वक्त है उधर से इधर आ जाओ, तो वो हमारी तरफ इशारा किए तो मैं भी इशारा किया तो उन्होंने कहा कि घबराओं नहीं जल्द ही आ जाउंगा. इस बात को उन्होंने स्वीकार भी किया हैं. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव को भी मजबूर किया कि वो एसी से बाहर निकलकर उपचुनाव में आए. जिस शिवपाल यादव को 22 के चुनाव में जहां सरकार बनाने की बात थी एक भी सभा में नहीं भेजा, आज हमने उन्हें इतना मजबूर कर दिया है कि शिवपाल जी को गांव-गांव भटकने के लिए भेजा गया है कि जाओ वहां ओम प्रकाश राजभर है हालत खराब है. 

शिवपाल यादव को लेकर किया दावा

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "आज वो गांव-गांव भटक रहे हैं, जिन गरीबों की बस्तियों वो कभी नहीं गए, आज वहां जाकर वोट मांग रहे हैं. जो बाते अखिलेश जी बार-बार कहते थे कि शिवपाल जी बीजेपी का काम कर रहे हैं, तो यहां भी शिवपाल यादव, रामगोपाल जी और अखिलेश जी आकर बीजेपी को ही जिताने काम कर रहे हैं. वो अपने जीतने का काम नहीं कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि "लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल यादव बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे, ये बड़ा मामला होगा, जो महाराष्ट्र में हुआ वो घटना यूपी में होने जा रही है. "

I.N.D.I.A. गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान कहा- वह आदमी पीएम की रेस में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget