एक्सप्लोरर

Liquor Policy Case: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ओपी राजभर का तंज, कहा- सच को आंच नहीं, तो जांच में सहयोग क्यों नहीं

Sanjay Singh Arrested: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ओपी राजभर ने कहा कि जांच एजेंसियों को कुछ सबूत मिले होंगे, तभी ऐसे नेताओं की धरपकड़ हो रही है.

OP Rajbhar On Sanjay Singh: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अलग-अलग राजनेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. इस गिरफ्तारी को लेकर सुभासपा प्रमुख और एनडीए के साथी ओमप्रकाश राजभर ने बड़ी चुनौती देते हुए कहा कि कि आज तक ईडी और सीबीआई ने ओमप्रकाश राजभर को क्यों नहीं गिरफ्तार किया. निश्चित ही कुछ प्रमाण और सबूत मिले होंगे, तभी देश की जांच एजेंसियां ऐसे नेताओं की धरपकड़ कर रही है.

‘सच को आंच नहीं, तो जांच में सहयोग क्यों नहीं’
आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार (4 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कि ईडी, सीबीआई और देश की अन्य जांच एजेंसियां पूरी तरह स्वतंत्र हैं और सार्थक प्रमाण व सबूत के आधार पर ही वह कार्रवाई करती हैं. निश्चित तौर पर ईडी को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कुछ सबूत मिले होंगे जिनके आधार पर संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है. सुभासपा का स्पष्ट मानना है कि अगर सच को आंच नहीं तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए. नेताओं को जांच और पूछताछ में किसी भी प्रकार की बाधा या रुकावट पैदा नहीं करनी चाहिए.

‘हमसे क्यों नहीं ED और CBI ने की पूछताछ’
दिल्ली सीएम ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब भी चुनाव नजदीक आता है देश की जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं. एबीपी न्यूज़ के इन सवालों को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि आखिर आज तक ओमप्रकाश राजभर से ईडी और सीबीआई ने पूछताछ क्यों नहीं की, किसी भी मामले में क्यों नहीं गिरफ्तार कर लिया गया. जब ईडी को कुछ प्रमाण मिले हैं तभी आप नेता की गिरफ्तारी हुई है और जाहिर तौर पर एक के बाद एक आप नेताओं की गिरफ्तारी क्यों हो रही हैं. निश्चित तौर पर कुछ सबूत मिले होंगे तभी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार से मिले CM केजरीवाल, कहा- 'हम कोर्ट जाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget