एक्सप्लोरर

'झूठ बोलने का ठेका...', आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर

यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सपा और काँग्रेस के नेता बस झूठ ही फैलाते हैं. ये सत्ता पाने के लिए बौखलाए हैं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. राजभर ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले भी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम किया लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में संविधान भी सुरक्षित है और आरक्षण भी. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरक्षण को खत्म करने की साज़िश का आरोप लगाया और कहा कि आरक्षण सुधार के नाम पर पीडीए के खिलाफ बड़ी साज़िश की जा रही है. सपा मुखिया के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने जवाब दिया है. 

आरक्षण वाले बयान पर पलटवार

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि "सपा हो या कांग्रेस नेता, ये सब झूठ बोलने का ठेका लिए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने प्रदेश की जनता को गुमराह किया कि ये संविधान खत्म कर देंगे.. आरक्षण खत्म हो जाएगा. लेकिन, फिर से बीजेपी की सरकार बन गई, मोदी के हाथ संविधान सुरक्षित है. आरक्षण सुरक्षित है. ये सब सिर्फ गुमराह करके सत्ता से बेदख़ल होने की वजह से बौखलाएं है कि क्या चीज़ हम बोल दें कि कि जनता हमको वोट दे दे." 

राजभर ने कहा कि सपा की सरकार में जो प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया था, उससे लाखों लोगों ने नौकरी छोड़ दी और कुछ लोगों ने आत्महत्या कर लिया. समाजवादी पार्टी ने बड़ा नुकसान किया है. उन्होंने कहा कि भारत में संविधान से देश चल रहा है. संविधान के दायरे में रहकर ही सबकुछ चल रहा है. अगर उससे हटकर कोई काम करता है तो उसके लिए खतरा है. 

आंजनेय सिंह की होगी विदाई या मिलेगी नई ज़िम्मेदारी! एक्सटेंशन पर अटकलें जारी

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा मुखिया ये साबित कर रहे हैं कि उनके साथ मुसलमान और यादव के अलावा कोई साथ नहीं है. वोट सबका चाहिए और सांसद बनेंगे सिर्फ यादव और मुसलमान. 

स्कूल-कॉलेजों पर सरकार का ध्यान

यूपी में जर्जर स्कूलों की हालत पर जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि जितने भी जर्जर भवन हैं उन सबको ध्वस्तीकरण करके आदेश देकर उसे नया बनाने की कार्रवाई भी प्रचलित हैं. तमाम ऐसे भवन हैं जो लंबे समय से बने हैं पुराने हैं जर्जर हैं. विपक्ष उन्हीं के फोटो खींचकर दिखा रहा है जबकि बड़े पैमाने पर सरकार ने स्कूल-कॉलेज बनवाएं हैं. सरकार पूरा ध्यान शिक्षा की ओर की है. 

IAS दुर्गाशक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget