एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का ये दावा सच हुआ तो सपा को होगा बहुत बड़ा नुकसान, BJP को बंपर फायदा

Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि लखनऊ में लाखों मुसलमान बीजेपी को वोट देता है. समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस यह सिर्फ मुसलमानों को डराकर वोट लेते हैं.

Om Prakash Rajbhar on Muslims: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जहां मुस्लिम वोटर्स के सपा के साथ होने का दावा करते हैं, वहीं बीजेपी (BJP) इस वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने एक चौंकाने वाला दावा कर दिया है. अगर यह दावा सच हुआ तो अखिलेश यादव के लिए 2024 में बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि लखनऊ में लाखों मुसलमान बीजेपी को वोट देता है. उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी अपनी विधानसभा जहूराबाद गया, वहां 5-6 ऐसे मुसलमान मिले जिन्होंने बताया कि वो बीजेपी के अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के नेता हैं. शेख, सैयद, पठान, शिया ये सभी बीजेपी के साथ खड़ा हो गये हैं.

मुसलमान बीजेपी को वोट देने की तैयारी कर रहा है- राजभर
राजभर ने आगे कहा कि यह देखकर मैं अवाक रह गया कि जिन्हें समाजवादी पार्टी अपना वोट बताती है, लेकिन तस्वीर कुछ और ही है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस यह सिर्फ मुसलमानों को डराकर वोट लेते हैं. अब कौन दोस्त है और दुश्मन मुसलमान समझ गया है, ऐसी परिस्थिति में मुसलमान बीजेपी को वोट देने की तैयारी कर रहा है.

UP Politics: 'शेख, सैयद, पठान, शिया...बीजेपी के साथ खड़े', जमीयत चीफ मदनी के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने साल 2017 में बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. इसके बाद वो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी रहे. हालांकि यह गठजोड़ ज्यादा दिन नहीं चल सका और वो बीजेपी के मुखर विरोधी हो गए. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया, लेकिन चुनाव होते ही अखिलेश यादव से भी उनके सियासी रिश्ते खराब हो गए. अब अटकलें हैं कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वो फिर से बीजेपी से गठबंधन कर सकते हैं. हाल के दिनों के सियासी घटनाक्रम और बयान भी इसी दिशा में इशारा कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget