एक्सप्लोरर

ओम प्रकाश राजभर ने किया नए गठबंधन का एलान, उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने नए गठबंधन का एलान कर दिया है. अब सुभासपा बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का भी चुनाव लड़ेगी.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र (Maharashtra) में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे. इससे पहले ओपी राजभर ने मुंबई (Mumbai) स्थित मोतीश्री में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ मुलाकात की थी. तब वहां संजय राऊत भी मौजूद थे.

राजभर ने बुधवार को बताया कि उनकी दो दिन पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात हुई है. उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे की यह मुलाकात सकारात्मक थी, जिसमें उनकी ठाकरे से महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने दावा किया कि ठाकरे ने बीएमसी चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है.

Watch: BJP सांसद मनोज तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया राक्षस, रावण-कुम्भकर्ण और कंस से की तुलना

लोकसभा चुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया
यह पूछे जाने पर कि क्या वह उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में ठाकरे की शिवसेना के साथ गठजोड़ करेंगे, राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिवसेना का आधार नहीं है. रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद के संबंध में राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को इस विवाद से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘‘सपा को स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए कुछ भी हासिल नहीं होगा. मौर्य जनाधार वाले नेता नहीं हैं. अगर वह जनाधार वाले नेता होते तो विधानसभा चुनाव नहीं हारते. उन्हें विधान परिषद के पिछले दरवाजे से सदन में नहीं जाना पड़ता.’’

गौरतलब है कि सपा नेता मौर्य ने हाल ही में कथित तौर पर कहा था कि रामचरितमानस के कुछ दोहों में समाज के एक बड़े वर्ग का जाति के आधार पर ‘अपमान’ किया गया है और इन पर ‘प्रतिबंध’ लगा देना चाहिए. राजभर ने कहा कि अपने शासनकाल में पिछड़े वर्ग के हितों और पदोन्नति में आरक्षण की अवहेलना करने वाली समाजवादी पार्टी को अन्य पिछड़ा वर्ग का समर्थन नहीं मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget