अयोध्या: भव्य रेलवे स्टेशन का काम जोरों पर, प्रमुख धर्मनगरियों से जुड़ेगी राम नगरी
अयोध्या में रेलवे स्टेशन राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर बनाया जा रहा है. इसे बाहर से देखने पर राम जन्मभूमि मंदिर का नजारा मिलेगा.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य रेलवे स्टेशन का काम अब जोर पकड़ने लगा है. उत्तर रेलवे प्रबंधक आशुतोष गंगल ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, निर्माण एजेंसी राइट्स लिमिटेड और जिलाधिकारी अनुज झा के साथ एक बैठक की और अयोध्या में रेलवे के प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी.
बता दें कि रेलवे पहले चरण में चार करोड़ की लागत से भव्य अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है. यह रेलवे स्टेशन राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर बनाया जा रहा है. इसे बाहर से देखने पर राम जन्मभूमि मंदिर का नजारा मिलेगा. यहीं नहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि वह अयोध्या के अनुरूप मॉडल स्टेशन दिखाई दे.
फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलने का भेजा प्रस्ताव हाल में ही फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इसी तरह अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब अयोध्या धाम होगा. अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने और अन्य ट्रेनों का रूट परिवर्तन करने की भी योजना है. इसी तर्ज पर अयोध्या से दिल्ली के लिए फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस शुरू हो रही है. इसी तरह अयोध्या रेलवे स्टेशन से सटा रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन जो पूर्वोत्तर रेलवे में है उसे नार्दन रेलवे मिलाने का प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
मुलायम के बहाने अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी, बोले- किस मुंह से कर रहे हैं भारत बंद का समर्थन
Farm Laws: कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- यूपीए सरकार भी लाई थी कृषि कानून, ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















