एक्सप्लोरर

Amarmani Tripathi: अमरमणि त्रिपाठी फिर हो सकते हैं गिरफ्तार, 22 साल पुराने इस केस में गैर जमानती वारंट जारी

UP News: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के खिलाफ बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने एसपी को उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.

Amarmani Tripathi News: मधुमिता हत्याकांड (Madhumita Shukla Murder Case) में सजा काटकर जेल से बाहर निकले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी (Amarmani Tripathi) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके खिलाफ 22 साल पुराने मामले में बस्ती (Basti) की एमपी एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. इस मामले में अमरमणि सहित दो अन्य नैनीश शर्मा, शिवम के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है. 

22 साल पहले एक व्यापारी के बेटे के अपहरण में अमरमणि त्रिपाठी सहित 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके बाद लगातार उन्हें समन पर समन न्यायालय द्वारा भेजा जा रहा था, लेकिन अमरमणि त्रिपाठी बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके चलते सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के जज ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए,बस्ती के पुलिस कप्तान को यह आदेश दिया कि हर हाल में उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए,ताकि कोर्ट की आगे की कार्रवाई की जा सके.

कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

अमरमणि काफी दिनों तक मधुमिता शुक्ला हत्याकांड केस में लखनऊ,गोरखपुर समेत विभिन्न जेलों में बंद रहा. इस दौरान न्यायालय ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को तारीख पर उसे हाजिर करने का निर्देश दिया, लेकिन बीमारी आदि का बहाना बनाकर उसकी पेशी टलती रही. अमरमणि त्रिपाठी के रिहा होने के बाद भी न्यायालय ने कोर्ट में पेश होने के लिए कई बार उन्हें समन भेजे लेकिन लगातार अमरमणि त्रिपाठी ने अवसाद जैसी बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट से लंबे समय से गैर हाजिर बना रहा. 

इससे पहले कोर्ट ने 16 सितंबर को हुई सुनवाई में ही साफ कर दिया था कि डिप्रेशन के आधार पर अमरमणि को कोर्ट में पेश होने से छूट नहीं दी जा सकती है. अदालत के आदेश के बाद स्पेशल टीम के साथ एसपी जल्द गोरखपुर रवाना होंगे. 

जानें- क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि अपहरण का ये मामला 6 दिसंबर 2001 का है जब बस्ती कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर के धर्मराज गुप्ता के बेटे का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उनके बेटे को तत्कालीन विधायक अमरमणि के लखनऊ स्थित घर से बरामद किया गया था. इस मामले में अमरमणि समेत तीन लोग आरोपी हैं. अमरमणि त्रिपाठी 25 अगस्त को ही मधुमिता हत्याकांड में जेल की सजा काटकर बाहर आए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सियासत में 'चौधरी परिवार' की बहू की होगी एंट्री? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget