एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की बारी, आज से फिर शुरू हो रही है नामांकन की प्रक्रिया, इतनी सीटों पर होना है चुनाव

UP Vidhan Parishad Election 2022 : सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक कराया जाएगा. मतगणना 12 अप्रैल को होगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की प्रक्रिया अभी पिछले हफ्ते ही खत्म हुई है. इसके बाद बुधवार से विधान परिषद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस बार स्थानीय निकाय की 36 सीटों के लिए चुनाव होना है. इसके नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. इससे पहले इस चुनाव को दो चरणों में कराने के लिए फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी. फरवरी की 4-5 तारीख को नामांकन भी हुआ था, लेकिन चुनाव स्थगित कर दिया गया. अब चुनाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो रही है. 
    
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक पहले चरण जिसकी नामांकन प्रक्रिया फरवरी में जहां से रोकी गई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाएगी. उन्होंने बताया कि 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे. यानी पहले चरण की 29 सीटों के लिए जिन लोगों ने 4 व 5 फरवरी को नामांकन किया था वह मान्य होगा. उन्हें दोबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है.

योगी राज-2 में आपको क्या-क्या मिलेगा, बीजेपी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए किए हैं ये वादे

इन सीटों के लिए 19 मार्च तक होगा नामांकन

मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रूखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलन्दशहर, मेरठ-गाजियाबाद एवं मुजफ्फरनगर-सहारनपुर तथा मथुरा-एटा-मैनपुरी. इनमें से मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 2 सदस्य और बाकी के निर्वाचन क्षेत्रों से 1-1 सदस्य का चुनाव कराया जाएगा.

इन सीटों के लिए 22 मार्च तक होगा नामांकन

शुक्ला ने बताया कि 35 चुनाव क्षेत्रों को पहले दो भाग में बांट कर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था. क्योंकि इसके साथ ही विधानसभा चुनाव भी चल रहा था. लेकिन बाद में तिथियों में संशोधन कर दिया गया था. क्योंकि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, इसलिए उसे आगे जारी रखा जा रहा है. बाकी की 6 सीटों (गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोखपुर-महाराजगंज, देवरिया और बलिया) के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन लिए जाएंगे. सभी 35 निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक कराया जाएगा. मतगणना 12 अप्रैल को होगी.

UP Politics: क्या यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जा सकते हैं आजम खान? इस वजह से उठ रही है मांग

विधान परिषद का गणित

अभी विधान परिषद में समाजवादी पार्टी को बहुमत है.परिषद में सपा की 48 सीटें हैं, जबकि बीजेपी की 36 सीटें हैं. हालांकि, सपा के 8 एमएलसी अब बीजेपी में जा चुके हैं.वहीं, बसपा का एक एमएलसी भी बीजेपी में आ गया है. 

विधान परिषद की इन सीटों यह चुनाव विधानसभा चुनाव के पहले या बाद में होता रहा है. इस बार 7 मार्च को कार्यकाल खत्म होने के चलते चुनाव आयोग ने विधानसभा के बीच में ही इसका ऐलान कर दिया था.विधानसभा चुनाव की जारी प्रक्रिया को देखते हुए परिषद चुनाव को टाल दिया गया. स्थानीय निकाय की सीटों पर सांसद, नगरीय निकायों,विधायक,कैंट बोर्ड के निर्वाचित सदस्य,जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सदस्य और ग्राम प्रधान वोट देते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget