एक्सप्लोरर

योगी राज-2 में आपको क्या-क्या मिलेगा, बीजेपी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए किए हैं ये वादे

UP News : बीजेपी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल होली और दिवाली पर रसोई गैस का एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है. लड़कियों की मुफ्त स्कूटी देने का भी वादा किया गया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) पूरा हो गया है. बीजेपी (BJP) ने अकेले 255 सीटें जीती हैं. वहीं उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) (APNA DAL) ने 12 और निषाद पार्टी (NISHAD PARTY) ने 6 सीटें जीती हैं. इस तरह उत्तर प्रदेश की नई सरकार को 403 में से 273 विधायकों का समर्थन हासिल होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और उनकी कैबिनेट जल्द ही शपथ लेने वाली है. प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्ता संभाले उससे पहले हम आपको बता देते हैं कि क्या-क्या वादे कर बीजेपी सत्ता में आई है. योगी आदित्यनाथ सरकार को अगले 5 सालों में अपने किन-किन वादों को पूरा करना होगा.
योगी राज-2 में आपको क्या-क्या मिलेगा, बीजेपी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए किए हैं ये वादे

बीजेपी का एक वादा फिलहाल इस साल पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा है. दरअसल बीजेपी ने घोषणा की है कि उसकी सरकार हर साल दिवाली और होली पर गरीबों को रसोई गैस के दो सिलेंडर मुफ्त देगी. ऐसी खबरें है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार होली के बाद सत्ता संभालेगी, वैसे में इस साल होली पर गरीबों को रसोई गैस का सिलेंडर मिलने की संभावना कम है. आइए देखते हैं कि बीजेपी ने और क्या-क्या वादे किए हैं.  

UP Politics: क्या यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जा सकते हैं आजम खान? इस वजह से उठ रही है मांग

बीजेपी ये वादे कर सत्ता में लौट रही है

  • किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी.
  • गन्ना गिराने के 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को भुगतान किया जाएगा. देरी होने पर किसानों को व्याज समेत भुगतान किया जाएगा.
  • हर बेघर को घर, सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और  वंचित व अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि और आवास की सुविधा दी जाएगी.
  • मां अन्नपूर्णा कैंटीन में गरीबों को न्यूनतम मूल्य पर खाना दिया जाएगा.
  • वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगो, विधवा और निराश्रित महिलाओं को पेंशन डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी.
  • पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 2 मुफ्त एलपीजी सिंलेंडर दिए जाएंगे.
  • कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी.
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1 करोड़ महिलाओं को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख तक का कर्ज न्यूनतम दर पर दिया जाएगा. 
  • हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिया जाएगा.
  • 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन युवाओं को दिए जाएंगे.
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे.  
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था होगी.
  • आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 75 सरकारी मडेकिल कॉलेजों का निर्माण पूरा किया जाएगा.
  • लाइफ सपोर्ट वाली आधुनिक एंबुलेंस की संख्या को दो गुना किया जाएगा.

इनके अलावा बीजेपी ने किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, बुजुर्गों के लिए कई और वादे भी किए हैं. 

UP Roadways: सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी बुजुर्ग महिलाएं, शासन ने शरू की तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
Best Way To Eat Eggs: क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
Embed widget