एक्सप्लोरर

Noida News: फर्जी विज्ञापन के खिलाफ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने दर्ज कराई FIR, लोगों से झूठे विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील

एक विज्ञापन व्हाट्सएप ग्रुप पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि 1 दिसंबर से यीडा ने इंडस्ट्रियल स्कीम लागू की है जो 4000 वर्ग मीटर के छोटे प्लॉट की है, और उसका मूल्य 90 लाख है.

Yamuna Expressway Fake Advertisemnt: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा से जेवर तक मेट्रो, फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे तीन नए शहरों का निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है. इस कारण देशभर के लोगों की नजरें यमुना अथॉरिटी पर लगी हैं. इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कारण यहां की जमीनों की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है. जिसका फायदा उठाने के लिए कुछ अपराधी किस्म के लोग सक्रिय हो गए हैं. ऐसा मामला हाल में सामने आया है जब एक विज्ञापन व्हाट्सएप ग्रुप पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि एक दिसंबर से यीडा ने इंडस्ट्रियल स्कीम लागू की है जो 4000 वर्ग मीटर के छोटे प्लॉट की है और उसका मूल्य 90 लाख है. इस विज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने लोगों को ऐसे झूठे विज्ञापनों से सतर्क रहने के लिए अपील की है और इस विज्ञापन के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है. 

यीडा ने दर्ज कराई FIR

यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह बताया कि एक इंडस्ट्रियल स्कीम लॉन्च करने का एक विज्ञापन एक दिसंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहा है, इस विज्ञापन में कहा गया है कि एक दिसंबर से इंडस्ट्रियल स्कीम लांच की गई है जो 4 हज़ार वर्ग मीटर से छोटे प्लाट की है. विज्ञापन में उसका मूल्य 90 लाख रुपए लिखा है और फोन नंबर भी दिया हुआ था. जब उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वो नंबर बंद मिला. शायद यह एक फर्जी नंबर था. क्योंकि प्राधिकरण की इंडस्ट्रियल स्कीम 15 दिसंबर से आनी है, इसीलिए किसी ने इसका फायदा उठाने के लिए लोगों को भ्रमित करने और ठगने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है. यह भी हो सकता है कि यह किसी कंसल्टेंट का प्रयास हो, जो चाह रहा हो कि लोग उनसे डीपीआर बनवाएं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि इस पर मैंने तुरंत एफआईआर का आदेश अपने एसीओ मोनिका को दिया है. यह एफआईआर यूपी पुलिस को ऑनलाइन दर्ज करा दी गई है और एक फिजिकल रूप से भी एफआईआर पुलिस को दी गई है.

निवेश मित्रा पर होगा अलॉटमेंट

अरुणवीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के लोगों से बचने की बहुत जरूरत है और जिन प्लॉट की स्कीम आने वाली है वह रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम है. इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्लॉट की भी स्कीम आ रही है. एयरपोर्ट का जो शिलान्यास हाल में हुआ है, इसके कारण ठगों को लगता है कि आम लोग हाईली चार्ज और मोटिवेटेड है तो इसका फायदा उठाने के लिए इस तरह के लोग कोशिश कर रहे है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की जो भी स्कीम आएगी वह निवेश मित्रा में आएगी, जो कि सरकार का पोर्टल है और इंडस्ट्रियल और कमर्शियल स्कीम जो आएगी वह अथॉरिटी के साइट पर आएगी. अगर कोई इससे मिलता-जुलता नाम छपता है या नाम का इस्तेमाल कर रहा है, वह दंडनीय अपराध है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लोग किसी के झांसे में न आएं.

यह भी पढ़ें-

Delhi Dengue News : दिल्ली में डेंगू का कहर, 285 नए मरीजों की पुष्टि, कुल मामले 9 हजार के पार

Lakhimpur Violence: लखीमपुर कांड को SIT ने सोची समझी साजिश माना, आशीष मिश्रा समेत 14 पर चलेगा हत्या का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget