एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा में लिव-इन में रह रही महिला की छत से गिरकर मौत, पार्टनर फरार

UP News: पुलिस ने बताया कि महिला दो साल से कपिल नामक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. मंगलवार को दोनों का शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था.

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में लिव-इन में रह रही एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार (5 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मामले में साथी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला छत से गिर गई है. उन्होंने बताया कि उसे नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम को जांच में पता चला कि पीड़िता दो साल से कपिल नाम से व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन’ में रह रही थी. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात साथी कपिल से शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसी बीच वह छत से गिर गई.  

आरोपी की तलाश जारी

उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के पुत्र प्रशांत की शिकायत पर कपिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. जिले में ही एक अन्य मामले में एक सोसाइटी के फ्लैट से गिरकर महिला की मौत हो गई. बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार को रॉयल सिटी सोसाइटी की है और मृतका की पहचान कुमकुम (26) के रूप में हुई है. 

एक अन्य मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिर गई, उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पति राहुल समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Allahabad High Court: अमेठी में बंद नहीं होगा संजय गांधी अस्पताल, हाई कोर्ट ने लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
UP News: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम: गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम होंगे शामिल
UP News: योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम
योगी सरकार का किसानों को भरोसा: कालाबाजारी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' के तहत होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget