एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, दो इंजीनियर जिंदा जले

Noida News: नोएडा में आज सुबह एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सोसाइटी के विजय चौधरी और सेक्टर-53 निवासी अनस के रूप में हुई है.

Noida Car Fire: नोएडा के सेक्टर-119 में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट में आग लग गई. जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. ये हादसा शनिवार सुबह 6 बजे के आसपास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. 

खबर के मुताबिक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आज सुबह करीब 6.08 बजे आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के सामने से होकर गुजरी थी. सीसीटीवी में इसकी तस्वीरें भी कैद हुई हैं और तीन मिनट बाद अचानक इसमें आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धूं-धूं कर जलने लगी. 

नोएडा में कार में लगी आग

सोसाइटी के बाहर कार में लगी आग को देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार की आग पर काबू पाया गया. कार में दो पुरुषों के शव बरामद हुए हैं. जो कार में आग की वजह से बाहर नहीं आ पाए और उनकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान सोसाइटी के विजय चौधरी (27) और सेक्टर-53 निवासी अनस (27) के रूप में हुई है. दोनों पेशे से इंजीनियर हैं.

कार से दो लोगों के शव बरामद

घटना के बारे में जानकारी देते हुए नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, "आज सुबह थाना सेक्टर 113 में सूचना आई सेक्टर 119 में आम्रपाली प्लैटिनम की सोसाइटी के सामने एक सफेद रंग स्विफ्ट कार के जलने की सूचना आई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया."
 
उन्होंने कहा कि, "गाड़ी से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं. सीसीटीवी की फुटेज से पता चलता है कि ये सुबह करीब 6.08 मिनट पर ये कार इस सोसाइटी के आगे खड़ी हुई थी और करीब तीन मिनट बाद अचानक अपने आप ही इसमें आग लग गई. अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. कार कहां से आई और मृतक कहां से लौटे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं नहीं मिल पाई है." 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget