एक्सप्लोरर

Noida Supertech Twin Tower: गिराने से पहले काले रंग के फाइबर से ढका जा रहा है सुपरटेक ट्विन टावर, जानिए- वजह

Noida News: ट्विन टावर के अंदर जितने भी पिलर हैं, उन्हें भी जिओ फाइबर टेक्सटाइल से 4 बार लपेटा गया है, जिससे जब ब्लास्ट हो तो मलबा उड़कर आस-पास रहने वाले लोगों को नुकसान न पहुंचाए.

Noida Supertech Twin Tower News: नोएडा (Noida) के सेक्टर-93 ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को काले रंग के फाइबर से ढका जा रहा है. ट्विन टावर अब दिखने में ब्लैक टावर जैसा लगने लगा है. इसे तोड़ने की जिम्मेदारी मुंबई (Mumbai) की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग (Edifice Engineering) को मिली है. पहले इसे 22 मई को गिराया जाना था, लेकिन कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से ज्यादा वक्त मांगा और अब इसे 21 अगस्त को गिराया जाएगा. ऐसे में इसको गिराने की तैयारियां काफी तेज हो गई है. कंपनी के मुताबिक इस पर 88 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है. पूरी बिल्डिंग में लगभग 10 हजार छेद किए गए हैं.
 
दरअसल एडिफिस कंपनी की माने तो सुपरटेक ट्विन टावर को जिस ब्लैक रंग के चादर से ढका जा रहा है, वो जियो टेक्सटाइल फाइबर है. इसका इस्तेमाल टावर से निकलने वाले मलबे के बिखराव को रोकने के लिए किया जाता है, इसकी मदद से ट्विन टावर को गिराते समय जो मलबा गिरेगा, वह आस-पास नहीं बिखरेगा. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ट्विन टावर के अंदर जितने भी पिलर हैं, उन्हें भी जिओ फाइबर टेक्सटाइल से 4 बार लपेटा गया है, जिससे जब ब्लास्ट हो तो मलबा उड़कर आस-पास रहने वाले लोगों को नुकसान न पहुंचाए.
 
 सुप्रीम कोर्ट ने दिया था 3 महीने का समय
 
गौरतलब है कि सुपरटेक ट्विन टावर 22 मई को गिराया जाने वाला था. इसे 21 अगस्त को गिराया जाएगा. इसे लेकर एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट हेड उत्कर्ष मेहता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को यह राहत दी है, क्योंकि कंपनी ने बताया था कि टावर कितना मजबूत है और इसमें उम्मीद से ज्यादा विस्फोट लगाने होंगे. ऐसे में ज्यादा वक्त तो लगेगा ही, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को ज्यादा वक्त देने से तब मना कर दिया था. इसके बाद कोर्ट ने राहत देते हुए 3 महीने का समय दिया था और आखिरी तारीख 28 अगस्त तय कर दी थी, लेकिन हाल ही में नोएडा अथॉरिटी के साथ हुई बैठक में कंपनी ने बताया कि उनका काम पूरा हो चुका है, इसलिए वो 21 अगस्त को टावर गिरा देंगे.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget