एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower: ट्विन टॉवर को गिराने के लिए जुटी 200 मजदूरों और इंजीनियरों की टीम, मैनुअली तोड़ी जा रही हैं दीवारें

Noida Supertech twin Tower: नोएडा में बनी ट्विन टॉवर को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी जिम्मेदारी एडिफिस एजेंसी ने ली है. जल्द ही इन्हें विस्फोटक से ध्वस्त कर दिया जाएगा.

Noida Supertech twin Tower: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में अवैध रूप से बनी सुपरटेक ट्विन टॉवर (Supertech Twin Tower) की बिल्डिंग को गिराने के लिए एडिफिस एजेंसी (Edifice Agency) ने तकरीबन 200 से ज्यादा श्रमिक और इंजीनियरों की टीम को लगाया है. ट्विन टावर को तोड़ने (supertech twin tower demolition) का काम सुपरटेक बिल्डर से लेने वाली एजेंसी ने दक्षिण अफ्रीका की जट जमला लिसन एजेंसी को भी सहयोगी बनाया है. अफ़्रीका की इसी एजेंसी के पास कंट्रोल ब्लास्ट करने में माहिर कई एक्सपर्ट हैं.
 
ट्विन टॉवर को तोड़ने का काम शुरू
 
नोएडा के सेक्टर 93-ए  में स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर (Supertech Twin Tower) पर हथौड़ा चलने लगा है. मजदूरों द्वारा मैनुअल यानी हाथों से इमारत की दीवारों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू कर दी गई है. इस काम के लिए एडिफिस एजेंसी ने तकरीबन 200 श्रमिक और इंजीनियर की टीम को लगाया है. सुपरटेक के 32 मंजिला ट्विन टावर में हथौड़े से ग्रिल, खिड़की और ईंटों को निकलवाया जा रहा है. बता दें कि अगले दो दिनों में एजेंसी अथॉरिटी को ब्लास्ट का डिज़ाइन देगी. दोनों ही टावरों को विस्फोटक से 22 मई तक ढहाया जाना प्रस्तावित है.
 
शुरुआत में मैनुअली तोड़ी जा रही है बिल्डिंग
 
ब्लास्ट से पहले मैनुअल काम शुरू करने की वजह यह भी मानी जा रही है कि बहुमंजिला इमारत की दीवारों को ज्यादा से ज्यादा तोड़कर इमारत का वजन कम किया जा सके, साथ जी साथ ब्लास्ट के दौरान बिल्डिंग में लगे लोहे और लकड़ी की चीजें छिटककर खतरा न बनें इसलिए उसे पहले से ही निकाला जा रहा है. बता दें एडिफिस एजेंसी (Edifice Agency) ने दक्षिणी अफ्रीका की जेट डेमोलिशन एजेंसी को सहयोगी बनाया है जो दोनों टावर को गिराएगी.
 
 
ब्लास्ट करके धराशायी की जाएगी बिल्डिंग
 
ट्विन टावर को तोड़ने का काम सुपरटेक बिल्डर से लेने वाली एजेंसी ने दक्षिण अफ्रीका की जट जमला लिसन एजेंसी को भी सहयोगी बनाया है. अफ़्रीका की इस एजेंसी के पास कंट्रोल ब्लास्ट करने में माहिर कई एक्सपर्ट हैं. एक्सपर्ट की टीम को 25 फरवरी से यहां पर आना शुरू हो जाएगी. तब तक एजेंसी ब्लास्ट के डिजाइन पर मंजूरी हासिल कर चुकी होगी. फिर विस्फोटक लगाने व उसकी वायरिंग तैयार करने का काम दक्षिण अफ्रीका की टीम की निगरानी में किया जाएगा.
 
एजेंसी को कराना होगा जोखिम बीमा
 
टावर तोड़ने वाली एजेंसी को बिल्डिंग तोड़ने से पहले 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का जोखिम बीमा कराना होगा. बीमा को लेकर प्रक्रिया कहां तक पहुंच गई है इसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण एजेंसी से ब्लास्ट डिज़ाइन आने के बाद लेगी. बीते दिनों खबर आई थी कि ट्रक में भरकर बड़ी मात्रा में नोएडा तक विस्फोटक लाया जाएगा. इसके लिए एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाएगा. पुलिस के पहरे में विस्फोटक से भरे ट्रक को किसी गुप्त जगह पर ले जाया जाएगा. यहां भी 24 घंटे ये विस्फोटक पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी के पहरे में रहेगा. 
 
सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया है अवैध
 
इस विस्फोटक का इस्तेमाल नोएडा में ट्विन टावर को गिराने में किया जाएगा. अमेरिका और साउथ अफ्रीका की कंपनी मिलकर सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने का प्लान तैयार कर रहे हैं. गौरतलब है कि दो टावर के बीच की दूरी के नियम का पालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने टावर को अवैध घोषित कर दिया है. जिसके बाद इसे गिराने का आदेश दिया गया.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: उमेश पाल की पत्नी जया पाल को BJP ने दी नई जिम्मेदारी
यूपी: उमेश पाल की पत्नी जया पाल को BJP ने दी नई जिम्मेदारी
कौन हैं आराधना मोना मिश्रा, जो संभाल सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान?
कौन हैं आराधना मोना मिश्रा, जो संभाल सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान?
यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान
यूपी में 30 जनवरी तक इस ब्रांड के कपड़ों पर 25% का डिस्काउंट, सीएम ने खुद किया ऐलान
उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
'हनुमान चालीसा का पाठ किया, मरने नहीं दे सकता था...', स्मित माछर की पहली प्रतिक्रिया
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget