एक्सप्लोरर

बैंक में रखे कीमती आभूषण और लाखों रुपये चट कर गई दीमक, लॉकर खुला तो मचा हड़कंप

Noida News: नोएडा के सेक्टर 51 स्थित सिटिजन कोऑपरेटिव बैंक में ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां लॉकर के अंदर दीमक लग गई जो उसमें रखे लाखों रुपयों को चट कर गई.

Noida Bank: यूपी के नोएडा से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां सेक्टर 51 स्थित सिटिजन कोऑपरेटिव बैंक के लॉकर में ऐसी सेंधमारी हुई जिस पर सफाई देना भी बैंक को भारी पड़ गया है. ये सेंधमारी किसी चोर ने नहीं बल्कि दीमक ने कर डाली. दीमक ने लॉकर में रखें 5 लाख रुपये और कीमती आभूषण के बॉक्स को भी चट कर दिया. लॉकर के मालिक ने जब उसे खोला तो वो भी हैरान रह गया. बैंक अब आरबीआई गाइडलाइंस के तहत कार्रवाई का भरोसा दे रहा है. 

दरअसल नोएडा के सेक्टर 51 स्थित सिटिजन कोऑपरेटिव बैंक में ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लॉकर धारक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उसने लॉकर में पांच लाख रुपये रखे थे. लेकिन, जब वह रुपये निकालने गया तो सारे रुपयों में दीमक लग चुकी थी. इनमें से दो लाख रुपये के नोट पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे, जबकि तीन लाख रुपये के नोट में जगह-जगह छेद हो गए थे. जो बाजार में या फिर किसी दुकान पर भी नहीं चल सकते हैं. 

दीमक ने चट किए लाखों रुपये
दीमक ने सिर्फ पैसे ही चट नहीं किए बल्कि इस लॉकर में रखे कीमती आभूषण के बॉक्स  को भी खा गई. उन्होंने कहा कि जब हमने बैंक अधिकारियों से बात करने कि कोशिश कि तो बैंक के ब्रांच मैंनेजर आलोक कुमार ने बताया कि बैंक की दीवार में सीलन की वजह से दीमक लग गई है. उन्ही दीमको ने लॉकर ऑनर के रुपयों और गहनों के बॉक्स को भी खा लिया है. जिसकी वजह से लॉकर धारक का काफी नुकसान हो गया. मैनेजर ने कहा कि बैंक के अन्य लॉकर सुरक्षित हैं.

बैंक के ब्रांच मैंनेजर ने कहा कि इस मामले में आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है. बैंक की ओर से एक अनुबंध के साथ लॉकर उपलब्ध कराया जाता है. बैंक की ओर से लॉकर साइज के मुताबिक दो से 12 हजार रुपये तक लॉकर शुल्क लिया जाता है. ऐसे में लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक मैनेजमेंट की होती है. इसमें जरूरी दस्तावेज, संपत्ति के कागजात, कीमती आभूषण समेत  तमाम वस्तुएं लॉकर धारक रख सकता हैं. 

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक लॉकर में नोट नहीं रखे जा सकते हैं. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दे दी गई है. अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद जल्द आगे की कार्रवाई होगी. 

सपा की बैठक में आपस में भिड़े विधायक और जिलाध्यक्ष, फिर जमकर हुई तू तू मैं मैं  

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget