एक्सप्लोरर

यूपी में खुले कक्षा 6-8 तक के सभी स्कूल, छात्रों के लिए निजी स्कूलों ने बनाई ये योजना

प्रदेश के 6-8 तक के सभी स्कूल 10 फरवरी से खुल गए हैं. नोएडा के निजी स्कूल छात्रों को बुलाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं.

नोएडा. यूपी सरकार के आदेश के बाद प्रदेशभर में 6-8 कक्षा तक के सभी स्कूल 10 फरवरी से खोल दिए गए हैं. हालांकि, छात्र स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं हैं. परिजनों की मंजूरी पर वो घर रहकर भी पढ़ाई कर सकते हैं. सरकार के आदेश के बाद नोएडा के बड़े प्राइवेट स्कूलों ने भी 6-8 कक्षा के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है. हालांकि, स्कूलों की तरफ से बच्चों के माता-पिता को विकल्प भी दिया गया था. परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने में सहज नहीं हैं तो वे ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प ले सकते हैं.

कुछ स्कूलों ने अगले कुछ दिनों में छात्रों को बुलाने का फैसला किया है. वहीं, कुछ अन्य स्कूलों ने कहा है कि वे नए शैक्षिक सत्र में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे, जो अगले महीने शुरू होने वाली हैं. बता दें कि हाल ही में यूपी सरकार ने एक आदेश में स्कूलों से 6-8 तक के छात्रों को बुलाने को कहा था. हालांकि इसके लिए परिजनों की सहमति लेने के लिए कहा गया था. ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन (एएसपीए) के अनुसार, एक सर्वेक्षण में पता चला है कि लगभग 90% माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बारे में उलझन में हैं.

अक्टूबर में खुल चुके हैं 9-12 के स्कूल हालांकि, पिछले साल अक्टूबर से कक्षा 9-12 के छात्र स्कूल खुल चुके हैं. ज्यादातर पैरेंट्स का कहना है कि सीनियर छात्रों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना जैसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना आसान है, लेकिन एक साल के अंतराल से लौटने के बाद छोटे बच्चों के लिए ये मुश्किल है.

क्या है निजी स्कूलों का प्लान

  • एमिटी इंटरनेशनल स्कूल- फाइनल परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी. ऑफलाइन कक्षाएं 1 मार्च से नए शैक्षिक सत्र में शुरू होंगी
  • डीपीएस नोएडा- ऑनलाइन क्लास चल रही हैं. 10 फरवरी से शिक्षक स्कूल आ चुके हैं. 15 फरवरी से छात्रों को भी बुलाया गया है.
  • कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा- छात्र फाइनल एग्जाम के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध हो सकते हैं. 1 अप्रैल से नए सत्र में ऑफलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी
  • शिव नाडर स्कूल- कक्षा 6-8 तक के छात्रों को परिजनों की मंजूरी के साथ स्कूल बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें:

सबूत ना मिलने पर वाराणसी में केस से बरी हुए Google के CEO पिचाई, जानें पूरा मामला

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भयंकर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी ट्रक को टक्कर, 6 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget