एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने 40 लाख रुपये के गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया गया है.

नोएडा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है. थाना फेस-2 पुलिस और स्वॉट-2 टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया.

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 182 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर वाहन भी जब्त किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार, नीरज वत्स उर्फ नीरू और हिमांशु जाटव के रूप में हुई है. पुलिस ने इन्हें निम्मी विहार पुस्ते से कुलेसरा की तरफ नलकूप के पास से पकड़ा.

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह तस्कर गिरोह उड़ीसा के कटक जिले से बड़ी मात्रा में गांजा सस्ते दामों पर खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था. गांजे को कैन्टर वाहन में बोरों और पैकेटों में छिपाकर लाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो. गिरोह तकनीकी निगरानी से बचने के लिए आपस में केवल व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करता था.

उड़ीसा से लाया जाता था गांजा

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह गिरोह उड़ीसा से गांजा लाने के लिए कभी प्राइवेट वाहन तो कभी रेलमार्ग का उपयोग करता था. पुलिस की नजरों से बचने के लिए यह लोग बड़े स्टेशनों के बजाय छोटे स्टेशनों पर उतरते और वहां से माल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते थे.

दिल्ली-एनसीआर आने के बाद यह लोग गांजे की सप्लाई कॉलोनियों, पीजी, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर ऑन-डिमांड करते थे. इसके अलावा, ये घूम-घूमकर भी ग्राहकों तक गांजा पहुंचाते थे.

गिरोह के दो सदस्य पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के दो अन्य साथी सोनू उर्फ मोहम्मद सादाब और जेपी अभी फरार हैं. उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में फैला हुआ है.

इस कार्रवाई से साफ है कि नोएडा पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है. फिलहाल तीनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और उम्मीद की जा रही है कि उनसे कई अहम जानकारियां सामने आएंगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget