एक्सप्लोरर

नोएडा: पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी करने वाला गैंग दबोचा, 28 मोबाइल फोन किए बरामद

Noida News:यह गिरोह रात के समय घरों के बाहर सो रहे लोगों और कंपनियों में काम करके लौटने वाले कर्मचारियों को निशाना बनाता था.ये बदमाश खुले दरवाजों टारगेट कर वहां से कीमती सामान चुरा लेते थे.

नोएडा की कासना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने और घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. कासना थाना पुलिस ने अभियान चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 28 मोबाइल फोन, एक बाइक, तीन चाकू और 900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. ये गिरोह कई वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को साइट-5 क्षेत्र के छह प्रतिशत प्लॉट एरिया में एक राहगीर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और निहालदेव मंदिर के पास से छह आरोपियों को धर दबोचा.

खुले घरों को निशाना बनाते थे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू पुत्र गोपाल सिंह, निवासी अलीगढ़,साहिल उर्फ फरियाज पुत्र जैनुल्ला अंसारी और गालू कुमार पुत्र महात्मा पसवा, निवासी बिहार जग्गू उर्फ मोहित पुत्र दयाराम, निवासी महोबा रवि पुत्र महावीर सिंह, निवासी बुलंदशहर,अरुण पुत्र नन्हे, निवासी हापुड़ के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह रात के समय घरों के बाहर सो रहे लोगों और कंपनियों में काम करके लौटने वाले कर्मचारियों को निशाना बनाता था. ये बदमाश अक्सर खुले दरवाजों वाले घरों को टारगेट कर वहां से मोबाइल, नगदी और अन्य कीमती सामान चुरा लेते थे.

मुख्या हथियार चाक़ू है इनका
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि इनका मुख्य हथियार चाकू होते थे, जिनका इस्तेमाल डराने या भागते समय विरोध करने वालों को धमकाने में करते थे.

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके अपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गिरोह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है. इस कार्रवाई से जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं नोएडा पुलिस की तत्परता और प्रभावी निगरानी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए यहां कोई जगह नहीं.

पुलिस ने घर खुला न छोड़ने की अपील की
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके. पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि रात को घरों के दरवाजे बंद रखें और कीमती सामान खुले में न छोड़ें.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget