एक्सप्लोरर

noida police arrested three criminal were active in NCR

नोएडा, एबीपी गंगा। एनसीआर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन बदमाशों में से दो अमेजॉन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय हैं। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क बैग आदि बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने बीते शुक्रवार को ही एक घटना को अंजाम दिया था।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 72 में रहने वाले मानव विकास संसाधन मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह के बेटे अनुज गोस्वामी शुक्रवार रात को सेक्टर 72 के पास अपनी कार लेकर खड़े थे। तभी वहां तीन बदमाश आए और अनुज गोस्वामी की पिटाई कर दी। बदमाशों ने हथियार के दम पर अनुज को कार में बंधक बना लिया और नोएडा, गाजियाबाद की सड़कों पर चार घंटे तक घुमाते रहे।

थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने गाजियाबाद में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाया। वहां पर कार खराब हो गई तब बदमाशों ने अनुज के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत पीड़ित ने शनिवार देर रात को पुलिस से की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले सूरज पाल सिंह, अमन तथा मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से लूटा हुआ एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क, अनुज की कार की आरसी, बैग तथा अन्य सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में अमन बस चालक है, जबकि सूरज तथा मनीष अमेजॉन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की कई सनसनीखेज वारदातें करना स्वीकार किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget