एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा पुलिस ने किया हाईप्रोफाइल लूट का खुलासा, 42 लाख की नकदी के साथ चार गिरफ्तार

UP News: नोएडा में पुलिस ने गेस्ट हाउस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 42 लाख की नकदी और अन्य सामग्रियां बरामद हुई हैं.

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा (Noida) पुलिस ने गेस्ट हाउस से लाखों रुपये की लूट का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार लिया है. आरोपियों के कब्जे से 42 लाख रुपये कैश और अन्य चीजें बरामद हुई हैं. आरोपियों ने बीते दिनों एक निजी गेस्ट हाउस को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की लूट की थी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी.

42 लाख रुपये की नकदी बरामद 
पुलिस के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 61 में स्थित एक निजी कंपनी के गेस्ट हाउस का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, सोने के आभूषण आदि की चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो कंपनी में ही नौकरी करते थे. आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 42 लाख रुपये नकद, आभूषण, दो कार आदि को बरामद किया गया है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 61 में स्थित यूफ्लेक्स कंपनी के गेस्ट हाउस का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल फरमान पुत्र हबीब, सचिन गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता, शेर बहादुर थापा तथा रणजीत सिंह रावत पुत्र ठाकुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने गेस्ट हाउस से चोरी किए हुए 42 लाख रुपये, सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त दो कार और ताला तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले औजार आदि बरामद किए गए.

आरोपी फरहान पर दर्ज हैं 29 मुकदमे
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक बदमाश फरमान के ऊपर पूर्व में चोरी, हत्या, लूट सहित 29 मुकदमे दर्ज हैं जबकि शेर बहादुर थापा पर तीन, सचिन गुप्ता पर पांच तथा रणजीत सिंह रावत पर दो मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Chhath Puja: यूपी में छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा सैलाब, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget