एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने कॉल एक्सचेंजर गैंग के दो और सदस्य दबोचे, सरकार को लगा रहे थे लाखों का चूना

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कॉल एक्सचेंजर गैंग के दो और सदस्य पकड़े गये हैं. बता दें कि, ये गैंग सरकार को प्रति दिन 10 लाख रुपये का चूना लगा रहे थे.

नोएडा: नोएडा पुलिस ने कॉल एक्सचेंजर गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39.4 लाख रुपये नगद व 14 सीपीयू , 15 सीएफटी कीबोर्ड राउटर, कम्प्यूटर समेत काफी समान बरामद किया है. नोएडा पुलिस की माने तो इन आरोपियों को भी आईथम टावर सेक्टर 62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है और ये लोग भी ओवेश आलम के लिए काम करते थे. 

सरकार को लगा रहे थे चूना

आपको बता दें कि, इस गैंग का सरगना ओवेश आलम है जो विदेशी कॉल्स को लोकल कॉल में कन्वर्ट कर लाखों रुपए प्रतिदिन का चूना गवर्नमेंट को लगाता था. नोएडा पुलिस अब तक इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हींकी तफ्तीश में पुलिस को इस ऑफिस के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम आइथम टावर के दसवीं मंजिल पर पहुंची, जहां पर यह कारोबार चल रहा था. पुलिस ने वहां मौजूद दोनों आरोपी शाहनूर और अंकुर बारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 लाख चार हजार रुपये नगद और भारी तादाद में सीपीयू टीएफटी व कम्प्यूटर बरामद किया है. 

गैंग का मास्टरमाइंड ओवेश आलम

नोएडा पुलिस की माने तो इस गैंग का मास्टरमाइंड ओवेश आलम है, जो अपने गैंग के सदस्यों से कई तरह के काम करवाता है. कुछ लोग आलम के लिए विदेशी कॉल को लोकल कॉल में कन्वर्ट करने का काम करते हैं, तो कुछ लोग विदेशी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर उनसे डॉलर में पैसा लेते थे. जिसको इनका एक साथी इंडियन करेंसी में बदलकर इन्हें अपने कमीशन लेकर नगद पेमेंट कर देता था. यही वजह है कि, इनके पास से इतनी तादात में नगदी बरामद हुई है.

आपको बता दें. पिछले सप्ताह इस फर्जी कॉल एक्सचेंजर चलाने वाले गैंग के सरगना ओवैस आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके पास से काफी कुछ जानकारी पुलिस को मिली थी और यही वजह है कि पुलिस लगातार इस गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही थी और उसी कड़ी में जब पुलिस को यह पता चला कि अभी भी आइथम टावर में ओवेश आलम के नाम से एक ऑफिस चल रहा है तो पुलिस ने छापेमारी कर उस ऑफिस से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से यह रकम और सामान बरामद की है.

प्रतिदिन 10 लाख के राजस्व का नुकसान

ज्वाइंट सीपी लव कुमार की माने तो यह गैंग अब तक करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगा चुका है. प्रतिदिन लगभग 10 लाख रुपए का रेवेन्यू नुकसान गवर्नमेंट को हो रहा था. साथ ही ये गैंग विदेशी नागरिकों को भी लगातार अपनी ठगी का शिकार बना रहा था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कई करोड़ रुपए इस गैंग ने विदेशी नागरिकों से अब तक ठगे हैं. 

फिलहाल पुलिस अब इस गैंग के तार कहां कहां तक फैले हुए हैं और कितने लोग इस गैंग में शामिल हैं, उनकी तलाश में जुट गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे गैंग का पर्दाफाश कर लिया जायेगा.

ये भी पढ़ें.

कानपुर में बीजेपी नेता और समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया, वायरल हुआ वीडियो

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget