एक्सप्लोरर

नोएडाः पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी आजाद, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. वहीं, बदमाश का दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया.

नोएडा, एबीपी गंगा: राजधानी दिल्ली से सटा ग्रेटर नोएडा एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. आज राजधानी दिल्ली में एक आतंकी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. वहीं, पूरे जनपद में नोएडा पुलिस भी अलर्ट थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस चेकिंग करते हुए नजर आई. इसी चेकिंग के दौरान पुलिस की एक इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई.

पकड़ा गया घायल बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा बताया जा रहा है. जिस पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. जो काफी समय से वांछित चल रहा था. वहीं, मुठभेड़ के दौरान इसके पास से अवैध हथियार जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. वहीं, बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास रात में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी रात करीब 10 बजे पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया. ये दोनों लोग नासा चक्कर से शारदा गोलचक्कर की तरह झा रहे थे. लेकिन मोटरसाइकिल सवारों ने रुकने की बजाए मोटरसाइकिल की गति और बढ़ा दी. जिसके बाद पुलिस को शक हुआ.

पुलिस ने पीछा किया गया तो दोनों संदिग्ध व्यक्ति शारदा गोल चक्कर से एलजी गोल चक्कर की तरफ मुड़ गए. जिसके बाद सामने से आती पुलिस टीम को देखकर दोनों पुलिस पर फायर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. वहीं, दूसरा बदमाश पास में खाली खेतों में खड़ी झाड़ियों से घुस गया. यह बदमाश रात के अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. हालांकि, कुछ दूर तक पुलिस पार्टी ने इस बदमाश का भी पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

घायल बदमाश ने पूछताछ पर अपना नाम आजाद पुत्र समीम निवासी धमेड़ा अड्डा थाना कोतवाली जिला बुलंदशहर बताया है. वहीं, फरार बदमाश का नाम वाहिद बताया गया है. जिसकी कॉम्बिंग जारी है. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

फिलहाल, घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी करने पर पाया गया कि घायल गिरफ्तार बदमाश आजाद पर दनकौर, गौतमबुद्ध नगर और कोतवाली बुलंदशहर से लगभग आधा दर्जन चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं. आजाद 2019 से थाना दनकौर के गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था, जिस पर पूर्व से ही 25 हजार रुपये इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने पर नोएडा में अलर्ट, यूपी में कई जगह हो रही छापेमारी यूपी: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget