एक्सप्लोरर

दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने पर नोएडा में अलर्ट, यूपी में कई जगह हो रही छापेमारी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात को आईएसआईएस के ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे. जिनकी तलाश की जा रही है.

दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली पुलिस ने शु्क्रवार को आतंकी घटना की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस की स्पेशल सेल ने धौलाकुआं से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी के पास से विस्फोटक बरामद हुआ है. वहीं, आतंकी के दो साथी भागने में कामयाब हो गए.

गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्दुल युसुफ के रूप में हुई है. उसके पास पिस्टल और दो आईईडी बरामद हुई हैं. वह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है. पता चला है कि वह लखनऊ में भी काफी दिन तक रहा है. माना जा रहा है कि आतंकी का संबंध इस्लामिक स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक (आइएसआइएस) से है. वह इस आतंकी संगठन का ऑपरेटिव है.

साथियों की तलाश जारी पकड़े गए आतंकी को ध्यान में रखते हुए उसके साथियों की भी तलाश तेज हो गई. जानकारी के मुताबिक इसके लिए बलरामपुर के अलावा लखनऊ में भी छापेमारी की जा रही है. तलाशी अभियान में दिल्ली पुलिस के अलावा यूपी एटीएस की टीम भी है.

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी वहीं, आतंकी पकड़े के बाद सर्च ऑपरेशन आज शनिवार को भी जारी है. सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर विशेष चेकिंग की जा रही है. इनमें चौपहिया वाहनों की चेकिंग विशेष तौर पर की जा रही है.

नोएडा में भी बढ़ी सुरक्षा वहीं, दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने के बाद नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है. शनिवार सुबह से ही नोएडा के अलावा गाजियाबाद बॉर्डर पर भी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाली सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है. चेकिंग के बाद ही नोएडा की सीमा में एंट्री दी जा रही है।

रूटीन चेकिंग बंद, सिर्फ वीकेंड पर होगी चेकिंग वहीं, दिल्ली-बॉर्डर पर अब सिर्फ साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान ही चेकिंग की जाएगी. इससे पहले दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहनों की हर रोज चेकिंग की जा रही थी. लेकिन इस चेकिंग के चलते बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनती थी. जिसके चलते अब इस चेकिंग को बंद कर दिया गया है. अब केवल साप्ताहिक लॉकडाउन यानि वीकेंड पर ही चेकिंग होगी.

ये भी पढ़ेंः

भारी हंगामे के बीच पारित हुआ कमजोर सवर्णों को नौकरी में आरक्षण बिल, अखिलेश बोले- बहुमत का अपमान है

बहराइचः नेपाल से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही, एक दर्जन गांव प्रभावित, घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget