एक्सप्लोरर

10 साल पहले लापता मासूम को पुलिस ने किया बरामद, माता-पिता की छलक आई आंखें

UP स्थित नोएडा के गेझा गांव निवासी एक व्यक्ति का 7 वर्षीय बेटा 10 वर्ष पूर्व अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने तत्काल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Noida News: उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने एक दशक पहले लापता हुए मासूम को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को लौटा दिया है. इस भावुक क्षण में परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं. बच्चा अब 17 साल का हो चुका है और उसे पुलिस ने खोज निकाला.

डीसीपी जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गेझा गांव निवासी एक व्यक्ति का 7 वर्षीय बेटा 10 वर्ष पूर्व अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने तत्काल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन वर्षों तक कोई सुराग नहीं मिल पाया. बच्चे की तलाश के लिए पीड़ित परिवार लगातार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करता रहा.

गठित की गई थी विशेष टीम
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर सघन जांच-पड़ताल की और आज बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में जानकारी साझा की जाएगी. इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

सोनम रघुवंशी के गाजीपुर पहुंचने से पहले आया था राजा रघुवंशी की हत्या का आरोपी? CCTV फुटेज में दिखा ये शख्स

बच्चे को वर्षों बाद देखकर माता-पिता भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का तहे दिल से आभार जताया. यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि यदि पुलिस ईमानदारी और संकल्प से काम करे तो वर्षों पुरानी गुमशुदगियों को भी सुलझाया जा सकता है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget