एक्सप्लोरर

Noida News: एनजीटी ने नोएडा प्राधिकरण को लगाई फटकार,एसटीपी के बगैर बिल्डर को कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने का है मामला

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने चालू हालत वाले मलजल उपचार संयंत्र के बगैर फ्लैट बेचने के वास्ते कुछ बिल्डर को आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण को फटकार लगाई है.

Noida News:  राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने चालू हालत वाले मलजल उपचार संयंत्र (एसटीपी) के बगैर फ्लैट बेचने के वास्ते कुछ बिल्डर को आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) को फटकार लगाई है.

रियल एस्टेट डेवलपर के विरुद्ध करे कार्रवाई
इसके साथ ही एनजीटी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कहा है कि वह वायु एवं जल कानून के तहत अपराध करने के लिए रियल एस्टेट डेवलपर के विरुद्ध कार्रवाई करे.एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि 72 एसटीपी के दावे के विपरीत समूह आवासीय परिसरों में उनमें से केवल 12 ही चालू हालत में हैं.

आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र किये गए हैं जारी
पीठ ने कहा, 'हमें बताया गया है कि इन बिल्डर को फ्लैट बेचने की सुविधा देने के लिए आंशिक कब्जा प्रमाण पत्र जारी किये गए हैं जो प्रथम दृष्टया अपराध है. इस नीति की ईसी/मंजूरी की शर्तों तथा जल और ईपी (पर्यावरण संरक्षण) कानूनों के तहत समीक्षा की जानी चाहिए.'मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने एनजीटी को बताया कि पर्यावरण संरक्षण कानून के प्रावधानों के कारण इन बिल्डर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत मामले दर्ज नहीं किये गए.

प्रवर्तन निदेशालय को करनी चाहिए कार्रवाई
पीठ ने कहा, 'यह कोई कारण नहीं है क्योंकि भारतीय दंड संहिता के तहत भी अपराध किये गए और इसके तहत कार्रवाई करने से विशेष कानून का उल्लंघन नहीं हुआ. इसके अतिरिक्त दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 को भी आवश्यकता पड़ने पर लागू किया जा सकता है.'एनजीटी ने कहा, 'चूंकि, वायु, जल, ईपी कानूनों के तहत अपराध कर धन अर्जित करना पीएमएलए कानून 2002 की धारा तीन के तहत अपराध है इसलिए प्रवर्तन निदेशालय को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें-

Noida News: नए साल के जश्न के लिए घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक पुलिस के नियम, कट सकता है चालान

Noida Suicide News: दूसरे समुदाय की लड़की से शादी के बाद युवक को मिलने लगीं धमकियां, परेशान होकर की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget