एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और पेचकस गैंग के बीच मुठभेड़, 20 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Noida: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस और पेचकस गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Express Way) पर बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई. मुठभेड़ में पेचकस गैंग के 20 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस (Police) की गोली लग गई और वह घायल हो गया. गोली लगने के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं गैंग का एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस लूट का सामान बरामद किया गया है. बदमाश पर आधा दर्जन लूट के मुकदमे दर्ज थे.

पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और पेंचकस गैंग के बदमाशों के बीच थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण एक बदमाश हेमंत शर्मा निवासी जट्टारी, अलीगढ़ को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है. बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.

घायल बदमाश पेंचकस गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं. घायल बदमाश पर पहले से ही 20,000 का इनाम डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा घोषित किया गया था. बदमाश का एक साथी टिंकल मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है. बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी ली जा रही है.

एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
इस मामले को लेकर डीसीपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान इनामी बदमाश पुलिस को देखकर अलग दिशा में भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इसका एक साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. शातिर बदमाश नोएडा से अपने घर की तरफ जा रहे थे. पुलिस को इसकी मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश हाईवे से होते हुए अपने घर जा रहे हैं. शातिर बदमाश पेंचकस गैंग के सदस्य हैं. इनके 4 साथी पहले हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. दो बदमाश काफी समय से फरार चल रहे थे. जो राहगीरों को पेचकस मारकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. इस गैंग पर लूटपाट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें:

Lucknow: 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम से मिले CM योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, फिल्म को लेकर कही ये बड़ी बात

Basti News: सपा विधायक के घर से पुलिस रेड में छुड़ाए गए थे बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख, अब BJP सांसद ने रखी ये मांग

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget