एक्सप्लोरर

Noida News: अब मोबाइल डाटा और चार्जिंग खत्म होने पर नहीं होना पड़ेगा परेशान, नोएडा की इस सड़क पर फ्री में मिलेगा wifi

UP News: नोएडा प्राधिकरण ने सड़कों को मॉडल रोड बनाने का खाका तैयार किया है. जिसके बाद अब सड़कों पर चार्जिंग स्टेशन और वाईफाई की सुविधा दी जाएगी.

Noida News: अगर आप नोएडा (Noida) में रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. अक्सर जब लोग घर से बाहर होते हैं और उस वक्त अगर फोन का डाटा खत्म हो जाए या मोबाइल या लैपटॉप में चार्जिंग नहीं हो तो वह परेशानी का सबब बन जाता है. लोगों को होने वाली इन्ही परेशानियों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने सड़कों को मॉडल रोड बनाने का खाका तैयार किया है, जिसके बाद अब अगर सड़क पर चलते हुए आपके मोबाइल या लैपटॉप की बैटरी खत्म हो जाती है या मोबाइल से इंटरनेट डाटा खत्म हो जाता है. तो आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि सड़कों पर ही आपको चार्जिंग स्पॉट और इंटरनेट डाटा के लिए वाईफाई की सुविधा दी जाएगी.

कहां बनाया जाएगा मॉडल रोड

नोएडा प्राधिकरण की मानें तो इस तरह के मॉडल रोड नोएडा में हर जगह बनाए जाएंगे यानी नोएडा की हर सड़क को हाईटेक बनाया जाएगा, नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि फिलहाल नोएडा में शशि चौक से लोजिक्स सिटी सेंटर तक जो रोड है उसको मॉडल रोड बनाया जाएगा, इस पूरे रोड पर जगह जगह वाईफाई  स्पॉट बनाए जाएंगे.

Kedarnath Dham: गौरीकुंड के व्यापारियों ने किया 20 मई को बंद का एलान, प्रशासन की व्यवस्था से हैं नाराज

इसके अलावा फोन और लैपटॉप को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्पॉट भी होंगे, उन्होंने बताया डाटा और चार्ज खत्म होने के आज के दौर में लोगों के बीच बड़ी समस्या बन गई है. जिसको देखते हुए प्राधिकरण ने नोएडा की सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का फैसला लिया, उन्होंने बताया की सिर्फ वाईफाई और चार्जिंग स्पॉट ही नहीं, बल्कि मॉडल रोड पर कियोस्क और बैठने के लिए बेंच वगेरह भी लगाए जाएंगे, लोग फोन चार्ज करते हुए खाने पीने का भी लुत्फ उठा सकेंगे.

कब से और कैसे मिलेगी यह सुविधा?

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक इस मॉडल रोड को विकसित करने के लिए फिलहाल काम जारी है और जल्द ही आने वाले 1 से 2 महीने में इसकी शुरुआत हो जाएगी जिसके बाद लोग इसका लाभ ले सकेंगे, बता दे लोगों को यह सुविधा बिलकुल फ्री में दी जाएगी, इसके लिए उन्हें बस अपने फोन का वाईफाई ऑन करके हॉटस्पॉट से जोड़ना होगा और फिर आईडी बना कर वह वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget