एक्सप्लोरर

बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय सबसे अहम है. उन्होंने सभी विभागों को राहत कार्यों के लिए पहले से ही अपनी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए.

ग्रेटर नोएडा में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बैठक के दौरान अब तक की गई तैयारियों की जानकारी जिलाधिकारी को दी और बाढ़ की स्थिति में उठाए जाने वाले तात्कालिक कदमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया.

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी बाढ़ चौकियों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए. वहां पर पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई जाए और आवश्यक उपकरण जैसे नाव, रस्सियां, टॉर्च, जनरेटर, सर्च लाइट, जीवन रक्षक जैकेट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

नदियों के जलस्तर पर निगरानी

सिंचाई विभाग को आदेशित किया गया कि वे लगातार नदियों के जलस्तर की निगरानी करें और समय-समय पर इसकी जानकारी प्रशासन को दें. संभावित प्रभावित गांवों के निवासियों को पहले से ही सतर्क किया जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

पशुधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि डूब क्षेत्र में स्थित गौशालाओं और पशुधन की सुरक्षा को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए. बाढ़ की स्थिति बनने पर गोवंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी.

ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हो जाएं सावधान, प्राधिकरण इन लोगों पर लगा सकता है जुर्माना, चस्पा की जाएगी फोटो

आपसी समन्वय और पूर्व योजना पर जोर

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय सबसे अहम है. उन्होंने सभी विभागों को राहत कार्यों के लिए पहले से ही अपनी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

बैठक में रहे मौजूद अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, एआरओ चारुल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग पवन कुमार, सी.पी. सिंह रावल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget