एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेटर नोएडा में दिन दहाड़े लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी होने से हड़कंप, क्रेटा कार में आए थे चोर

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में कार चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी क्रेटा कार में सवार हो कर आए थे और दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर कार को चोरी कर फरार हो गए.

Noida Car Theft: यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वो दिनदहाड़े लग्जरी कारों पर भी हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे. चोर यहां फुली ऑटोमेटिक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार को चोरी कर फरार हो गए. चोरी की हुई फॉर्च्यूनर कार सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में भी कैद हो गई है. इस चोरी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर कार जैसी ऑटोमेटिक लग्जरी कार ही सुरक्षित नहीं तो छोटी कारें कैसे सुरक्षित रहेगी,

ये घटना ग्रेटर नोएडा बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा कमर्शियल की बताई जा रही है. बीते दिनों यहां योगेश भाटी की नई ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर कार को बदमाश चोरी कर फरार हो गए थे. दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से हड़कंप मच गया था. ये शातिर चोर लग्जरी क्रेटा कार से आए थे और ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर कार लेकर मौके से फरार हो गए. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. कई जगह सीसीटीवी कैमरे में क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर कार दोनों एक साथ जाते हुए देखा गया है. जिसके बाद माना जा रहा है कि चोर क्रेटा कारम में बैठकर फॉर्च्यूनर कार को ट्रैक कर रहे थे.

कार चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

लग्जरी ऑटोमेटिक फॉर्च्यूनर कार के चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया है. लोगों का कहना है कि अगर इतनी लग्जरी और ऑटोमैटिक कार ही चोरों से सुरक्षित नहीं है तो फिर दूसरी छोटी कारों की सुरक्षा तो बेहद मुश्किल है. वहीं पुलिस अब भी इस मामले में सिर्फ लकीर पीटती हुई नजर आ रहा है. न तो पुलिस को चोरी को लेकर कोई पुख्ता सुराग मिल पाया है और न ही वो चोरों का पता कर पाई है. पुलिस के हाथ अब भी खाली ही नजर आ रहे हैं. पीड़ित की शिकायत पर चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है. 

बीटा कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही कार को बरामद किया जाएगा और जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे. 

ये भी पढ़ें- Sengol In Parliament: सेंगोल पर अखिलेश यादव के सबसे अलग रुख ने चौंकाया, 2024 चुनाव से बताया खास कनेक्शन

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget