एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में दिखने लगा LPG की किल्लत का असर, बंद होने की कगार पर रेस्टोरेंट, चल रही हैं भट्टी

Noida News In Hindi: देश में गैस की कमी का संकट अब नोएडा में भी दिखाई देने लगा है. गैस की वजह से कई होटल व्यवसासियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. कई तो बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं.

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। नोएडा ग्रेटर नोएडा में गैस संकट गहराता जा रहा है, जिसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है. हालत ये हैं कि गैस की कमी के चलते कई होटल बंद होने की कगार पर आ गए हैं, तो वहीं कुछ संचालक रेस्टोरेंट में भट्टी चलाने पर मज़बूर हैं.

नोएडा ग्रेटर नोएडा में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है. रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि उन्हें सिलिंडर मिल ही नहीं रहे हैं, और जो मिल रहे हैं, उनके दामों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है. गैस की कमी के बीच कालाबाजारी भी जमकर की जा रही है जिसका सीधा असर होटल व्यवसायियों पर पड़ रहा है. 

भट्टी जलाने का मजबूर हुए होटल कारोबारी

गैस की किल्लत के चलते कई रेस्टोरेंट अब भट्टी के सहारे खाना बनाने को मजबूर हैं. इसका असर किचन के साथ-साथ ग्राहकों को मिलने वाले खाने पर भी साफ नजर आ रहा है. कई जगहों पर चाइनीज फूड जैसे लोकप्रिय आइटम बनना बंद हो गए हैं, जिससे बिक्री में गिरावट आई है.

गैस की क़िल्लत ने बढ़ाई परेशानी

होटल कारोबारियों को कॉमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है और जो मिल रहे हैं वो काफी ऊंचे दामों पर मिल पा रहे हैं. जिसकी वजह से कई होटलों में अब भट्टी पर खाना बनाना पड़ रहा है. इसकी वजह से इनका काम भी काफी प्रभावित हो रहा है और उन्हें अपना खर्चा भी निकालना मुश्किल हो गया.  

रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं. वहीं सरकार और प्रशासन गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है. लोगों को गैस की क़िल्लत साफ दिखाई दे रही हैं. यहीं नहीं इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग शहरों से पलायन भी कर रहे हैं. 

UP News: यूपी में बंपर नौकरी का मौका! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget