एक्सप्लोरर

Noida News: 25 नवंबर को जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी, जानिए कैसी है तैयारियां?

नोएडा: यूपी के नोएडा में 25 नवंबर को पीएम मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे. जिसके लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही है.

नोएडा: यूपी के नोएडा में 25 नवंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन किया जाएगा. जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी जेवर पहुंचेंगे. भूमि पूजन के लिए तैयारी अंतिम चरण में है. इन तैयारियों का जायजा लेने कल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेवर पहुंचने वाले हैं. वहीं सीएम के आने से पहले अधिकारियों ने अपनी एक्सरसाइज शुरू कर दी है. यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बताया की 25 नवंबर का दिन ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर कमलों द्वारा जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि पूजन करेंगे. जिसके बाद जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया की एक अक्टूबर 2021 से 1095 दिन के अंदर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी.

एयरपोर्ट पर बनेगी पांच हवाई पट्टी

बता दें कि 2024 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली हवाई पट्टी तैयार हो जाएगी जिससे पहली उड़ान भरी जा सकेगी. परमवीर सिंह जी ने बताया कि पहले यहां पहले दो हवाई पट्टी तैयार होंगी उसके बाद 5 हवाई पट्टियां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में होंगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम होगा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नो पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं साथ ही शौचालय के लिए भी जगह-जगह व्यवस्था की गई है ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो.

पांच हजार हेक्टेयर में बनेगा एयरपोर्ट

यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के लिए पांच हजार हेक्टेयर जमीन आरक्षित की थी. इसमें से एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है. दूसरे चरण में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन के अधिगृहण प्रस्ताव पर प्रदेश कैबिनेट स्वीकृति दे चुका है. एयरपोर्ट के लिए आरक्षित जमीन का अधिग्रहण चार चरणों में होना है.

पीएम मोदी के आने से लोगों में खुशी की लहर

क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता बेहद उत्साहित है. उनके स्वागत में हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब देखने को मिलेगा. प्रधानमंत्री जी का ये कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. यहां पर लाखों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होगी जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा. और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विकास के नए पंख लगेंगे.

भव्य और ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जा सके. ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. और उम्मीद है कि इसके लिए तैयारी 24 नवंबर की सुबह तक पूरी कर ली जाएगी. और उसके बाद पूरे कार्यक्रम स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा.

प्रदेश में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है. ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो सके. प्रधानमंत्री के आगमन में करीब 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. इसके अलावा 3 कंपनी पीएसी और भारी तादाद में अर्धसैनिक बलों को भी लगाया जायेगा. जमीन से लेकर आसमान तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर पुलिस की नजर होगी. पार्किंग स्थल से लेकर पूजन स्थल तक 3 लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. साथ ही बीजेपी अमित कुमार ने बताया कि आज स्पीति की टीम भी मौके पर पहुंची थी. जिसमें अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के ब्लू प्रिंट पर चर्चा की गई है. और एसपीजी ने जो भी निर्देश दिए हैं उसी निर्देश के अनुसार सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है.

आपको बता दें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में है बस इंतजार है तो 25 नवंबर की उस शुभ घड़ी का जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर कमलों द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि पूजन कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यो को एक बड़ी सौगात देंगे.

ये भी पढ़ें-

Bihar News: सेहरा पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी पहुंच गई पुलिस, एक गलती के कारण गम में बदल गई खुशी, जाना पड़ गया जेल

Rajasthan Minister Portfolio: राजस्थान में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का हुआ बंटवारा, जानें किसी मिली कौन सी जिम्मेदारी?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget