एक्सप्लोरर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश ने मचाई तबाही, जलभराव से ट्रैफिक जाम और सोसाइटियों में डूबीं गाड़ियां

Noida News:नोएडा के महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-73 स्टेडियम, सर्फाबाद, सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास, कंचनजंगा मार्केट से लेकर सेक्टर-61 की सर्विस रोड तक पानी ही पानी नजर आया.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई तेज बारिश ने पूरे शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी. भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ा. स्कूल जाने वाले छात्र जहां देरी से पहुंचे, वहीं दफ्तर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे. जगह-जगह भरे पानी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बेसमेंट में डूबी गाड़ियां, निवासियों की बढ़ी परेशानी
बारिश का सबसे बुरा असर सोसाइटियों पर पड़ा. श्री राधा स्काई गार्डन, महागुण माईवुड्स, गैलेक्सी रॉयल, अजनारा होम्स, सुपरटेक इको विलेज जैसी दर्जनों सोसाइटीज में बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे वहां खड़ी गाड़ियां डूब गईं. सोसाइटी निवासियों को सुबह दफ्तर निकलते समय गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा. कई लोग अपनी गाड़ियों से बाल्टी से पानी निकालते दिखे. सुपरटेक इकोविलेज-1 में 15 से ज्यादा वाहन पानी में डूब गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

20 फीट तक धंसी मिट्टी, टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित न्यू हैबतपुर गांव के पास एक निर्माणाधीन आम्रपाली प्रोजेक्ट साइट पर करीब 20 फीट तक मिट्टी धंस गई. यह घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोग सुबह टहलने निकले और बेसमेंट की खुदाई के पास मिट्टी धंसी हुई दिखाई दी. लोग बिल्डर पर निर्माण नियमों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं.

जलभराव से ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-73 स्टेडियम, सर्फाबाद, सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास, कंचनजंगा मार्केट से लेकर सेक्टर-61 की सर्विस रोड तक पानी ही पानी नजर आया. वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी गोलचक्कर से लेकर एकमूर्ति तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा. 130 मीटर रोड पर स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे. पैरामाउंट और शिवालिक होम्स के पास अंडरपास जलमग्न हो गया, जिससे यातायात घंटों ठप रहा. कई वाहन अंडरपास के नीचे फंसे दिखे, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत से निकाला.

निकासी व्यवस्था हुई फेल, हर साल दोहराई जाती है कहानी
अल्फा, बीटा, सेक्टर-36, सेक्टर-37, ओमिक्रॉन जैसे कई सेक्टरों में एक फीट से अधिक पानी भर गया. एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा कि मामूली सी बारिश में ही जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है, जिससे शहरवासी हर साल परेशान होते हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget