एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेप 4 लागू होने के बाद निर्माण कार्य पर रोक, प्रदूषण रोकने के लिए 10 टैंकरों से हो रहा है पानी का छिड़काव

UP Weather Update: नोएडा में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है, प्रदूषण के स्तर में कमी आई है. निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब ठंड कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं राजधानी से सटे नोएडा में भी यही हाल है.सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने से पारा गिर गया है. रात में कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है तो वहीं दिन के समय में भी सर्दी का एहसास हो रहा और हवा में प्रदूषण भी है. लेकिन कुछ दिनों से हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से कम है. कुछ दिन पहले नोएडा में हवा प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था.

जब इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रैप 4 लागू होने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया है. नोएडा  में बढ़ते पोलूशन को लेकर जॉइंट टीम काम कर रही है. साथ ही नोएडा अथॉरिटी  पोलूशन विभाग जिलाधिकारी की टीम  काम  कर रही है.प्रत्येक दिन 10 पानी की टैंकर  पानी का छिड़काव कर रही है. पानी के छिड़काव होने के कारण प्रदूषण का ग्राफ काफी कम हुआ है. जब तक प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं होगा, प्रत्येक दिन यह 10 पानी के टैंकर का छिड़काव इसी तरीके से पूरे नोएडा शहर में चलता रहेगा.

सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास संचालित
बढ़ती प्रदूषण की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी NCR के अंतर्गत आने वाले राज्यों से कहा था कि वो ग्रैप 4 के तहत लगी पाबंदियों तत्काल लागू करें. इस फैसले के बाद दिल्ली और गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में भी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है. GRAP-4 की पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने भी स्कूल बंद को लेकर आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है, 'गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल 12वीं तक ऑनलाइन क्लास संचालित करेंगे. अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा के बाद DM का बड़ा फैसला, खुले में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget