एक्सप्लोरर

नोएडा: लड़की पर चाकू से हमला करने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida News: आरोपी को बरामदगी के लिए थाना फेज वन पुलिस टीम 14 के गंदे नाले के पीछे स्थित झाड़ियों में ले गई. वहां छुपा कर रखे अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की.

नोएडा में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात में ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहे एक सरफिरे आशिक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. यह घटना सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहां आरोपी तुषार उर्फ चिराग पहले से घात लगाए बैठा था. हमले के बाद आरोपी फरार हो गया. 

युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार (9 अगस्त) रात इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में तुषार को राजौरी गार्डन, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने वारदात में प्रयुक्त हथियार छिपाने की बात कबूल की.

बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

आरोपी को बरामदगी के लिए थाना फेज वन पुलिस टीम 14 के गंदे नाले के पीछे स्थित झाड़ियों में ले गई. वहीं इसी दौरान तुषार ने वहां छुपा कर रखे अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा.

पुलिस ने मौके से अवैध चाकू, तमंचा, कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून के धब्बों वाली शर्ट बरामद की. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है.

युवती पर बना रहा था शादी का दबाब

डीसीपी ने बताया कि तुषार युवती से शादी करने के लिए लंबे समय से दबाव बना रहा था, और इनकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों के बढ़ते मनोबल पर सवाल खड़े करती है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी भले ही पकड़ में आ गया, लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget