एक्सप्लोरर

नोएडा-गाजियाबाद में प्रचंड गर्मी से हाहाकार, पिछले तीन दिनों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत

Noida-Ghaziabad Heat Wave: गाजियाबाद के सीएमएस राकेश कुमार ने बताया है कि अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है, बुधवार सुबह 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

Noida Ghaziabad Weather Update: एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते गाजियाबाद और नोएडा में दस्त, डायरिया, उल्टी आदि मामलों के रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है. इन बीमारियों से ग्रसित करीब 40 प्रतिशत मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसके साथ-साथ संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. गाजियाबाद में भीषण गर्मी के चलते अब तक संदिग्ध मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं.

बीते तीन दिनों में लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मरने वालों के मौत की असल वजह क्या है.

गाजियाबाद में कुछ दिनों में जिला अस्पताल में मौत का आंकड़ा अचानक बढ़ गया है. कुछ ऐसे मरीज हैं, जो मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे, तो कुछ ऐसे हैं, जो डायरिया, दस्त जैसे बीमारी से मौत के मुंह में समा गए. अस्पताल में बढ़ते मौतों के आंकड़ों के बाद ये कहा जा सकता है कि हीट वेव या लू लगने से हुई बीमारियों के चलते इनकी मौत हो सकती है. हालांकि गाजियाबाद जिला प्रशासन की तरफ से गर्मी के चलते किसी की भी मौत न होने की बात सामने आई है.

गाजियाबाद के सीएमएस राकेश कुमार ने बताया है कि अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है. बुधवार सुबह 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कुछ मृतकों के परिजनों ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है. उन्होंने बताया है कि मौत की असल वजह की जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो पाएगी. हालांकि उन्होंने भी माना है कि मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है.

वहीं नोएडा की जिला अस्पताल की सीएमएस रेनू अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार सुबह से आज तक 14 लोग ब्रॉड डेड अस्पताल लाए गए. इसमें से कुछ लोगों को पुलिस के लोग और कुछ को उनके परिजन लेकर आए थे. उनकी मौत का असल कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा, उससे पहले कुछ कहना मुश्किल है.

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, शादी के बाद करती थी लूट, गिरोह के 4 सदस्य भी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget