एक्सप्लोरर

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, शादी के बाद करती थी लूट, गिरोह के 4 सदस्य भी गिरफ्तार

UP News: कानपुर पुलिस ने शादी कराकर परिवार से लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपियों से गैंग बाकी सदस्यों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है.

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ऐसे परिवार को अपना निशाना बनाता था जिनके घर में किसी लड़के की शादी न हो रही हो या उम्र ज्यादा हो चुकी हो. गैंग के सदस्य परिवार के लोगों से संपर्क करते और फिर अपनी टीम की महिला साथी की फोटो दिखाकर उसकी शादी उस लड़के से कराते थे.  ये गैंग शादी कराने के एवज में लड़के पक्ष से 10 हजार से लेकर 50 हजार तक कमीशन की मांग करते थे. शादी हो जाने के बाद गैंग के लोग उस परिवार का भरोसा जीत कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने गैंग चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. 

कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी कराकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि ये गैंग के सदस्य पहले रेकी करते थे कि इस क्षेत्र में कौन सा ऐसा परिवार है जिसके घर में लड़के की शादी नही हुई है या वो तलाक शुदा हो, पहली पत्नी मर चुकी हो बच्चों को संभालने वाला कोई न हो.

ऐसे जाल में फंसाता था गिरोह
इसके बाद गैंग के कुछ सदस्य अपने ही गैंग की महिला की फोटो लेकर क्षेत्र मे घूमते और किसी बहाने से इस जरूरतमंद परिवार से संपर्क करते और रिश्ता तय कराने की बात करते थे. इस रिश्ते को कराने के लिए दस हजार से 50 हजार रुपए की मांग करते थे कि वो शादी कराने की फीस ले रहे हैं. जब इनके बिछाए जाल में कोई परिवार फस जाता तो उसकी शादी अपने ही गैंग की लड़की से मंदिर में करा देते और उसे अपनी फीस लेकर किनारे हो जाते.

इसके बाद इस गैंग का दूसरा प्लान शुरू होता है. इस प्लान में ये गिरोह शादी के बाद अपने एक साथ को दुल्हन का भाई बनाकर लड़के वालों के घर कुछ दिन के लिए रुकने को भेज देता है और फिर दुलहन और उसका नकली भाई दूल्हे के घर रुक कर उनका अविश्वास जीत लेते और नशीला पदार्थ खिलाकर पूरे परिवार को लूटकर फरार हो जाता था. इस गैंग में 4 अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है इसमें दीपक ,रजनीश, राजकुमार,  मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है.

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
वहीं इस मामले में डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि ये गिरोह क्षेत्र में घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे और जरूरतमंद की तलाश पूरी होने के बाद उसे अपना शिकार बनाते थे. जिस परिवार के साथ इस गैंग ने लूट की उन्होंने बताया कि उसकी शादी कराने के लिए उनसे 70 हजार अपनी फीस शादी कराने की मांगी थी. शादी के बाद दुल्हन ने घर को लूट लिया था जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की. जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस गैंग में और कितने सदस्य हैं. साथ ही ये गैंग कहां-कहां सक्रिय है.

ये भी पढे़ं: चारधाम यात्रा के लिए बाबा के भक्तों की दीवानगी, अब तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget