एक्सप्लोरर

नोएडा: शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान, तय रेट पर बिक्री को लेकर दिए निर्देश

UP News: जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 द्वारा सेक्टर 12, 16, 22 एवं 27 में स्थित फुटकर देसी शराब, कंपोजिट और मॉडल शॉप्स का निरीक्षण किया गया.

आबकारी विभाग नोएडा में देसी, कंपोजिट और मॉडल शराब की फुटकर दुकानों के संचालन में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गया है. उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने शहर में स्थित शराब की दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया.

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 द्वारा सेक्टर 12, 16, 22 एवं 27 में स्थित फुटकर देसी शराब, कंपोजिट और मॉडल शॉप्स का निरीक्षण किया गया. इस दौरान दुकानों में उपलब्ध स्टॉक की गहन जांच, बिक्री की दरों की जांच, तथा POS मशीन द्वारा शत-प्रतिशत बिक्री की स्थिति का अवलोकन किया गया.

 मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी दुकानों पर निर्धारित दर पर ही बिक्री हो, कोई ओवरचार्जिंग न की जाए और सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत हों. दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने दुकानों को आगाह किया कि POS मशीन से हर बिक्री की जानकारी दर्ज की जाए और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालन किया जाए. नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

 यह कार्रवाई सिर्फ निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगी

जिला आबकारी अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें नियमित प्रवर्तन अभियान जारी रखेंगी. यह कार्रवाई सिर्फ निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाइयाँ भी सुनिश्चित की जाएंगी. प्रशासन की यह पहल न केवल अवैध शराब पर नकेल कसने के उद्देश्य से है, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

UP: अखिलेश यादव की मस्जिद वाली बैठक पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, कहा- 'उनके DNA में ही दोष'

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget