एक्सप्लोरर

UP: अखिलेश यादव की मस्जिद वाली बैठक पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, कहा- 'उनके DNA में ही दोष'

UP News: सपा अध्यक्ष की मस्जिद वाली बैठक पर बयानबाजी तेज हो गई है. अयोध्या के साधु संतों ने भी मस्जिद में सपा की बैठक पर ऐतराज जताया और कहा ये दुर्भाग्यपूर्ण है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में मस्जिद में मीटिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर अयोध्या के साधु संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मस्जिद में ऐसी बैठक नहीं की जानी चाहिए. उनके डीएनए में ही दोष है. 

अयोध्या में निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास महाराज ने सपा सांसदों के साथ अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि "यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, अब इसमें कोई संदेह नहीं है कि अखिलेश यादव के डीएनए में कोई दोष है."

मस्जिद में बैठक को बताया दु्र्भाग्यपूर्ण
सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के देवेशाचार्य महाराज ने भी मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक पर सवाल उठाए और सपा मुखिया को घेरते हुए कहा कि "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. समाजवादी पार्टी को मस्जिद के अंदर ऐसी बैठक नहीं करनी चाहिए थी."

श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास को भी सपा की ये बैठक कतई रास नहीं आई. उन्होंने तो इसे राष्ट्र विरोधी तक बता दिया. महंत राजू दास ने कहा कि "समाजवादी पार्टी की हमेशा से ऐसी मानसिकता रही है- राष्ट्र-विरोधी और धर्म-विरोधी."

दिल्ली में अखिलेश ने मस्जिद में की बैठक
दरअसल संसद को मानसून सत्र चल रहा है ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम सांसद दिल्ली में मौजूद है. इसी क्रम में हंगामें के चलते मंगलवार को लोकसभा स्थगित हो गई, जिसके बाद अखिलेश यादव संसद परिसर के पास स्थित मंदिर में पहुंचे. जहां रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह मदनी रहते हैं. 

अखिलेश यादव के साथ इस दौरान मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव, आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, कैराना सांसद इकरा हसन, राजीव राय समेत कई अन्य सपा नेता भी मौजूद थे. 

इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बीजेपी ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है वहीं अखिलेश यादव ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आस्था जोड़ती हैं, बीजेपी को इसी बात से परेशानी होती है. 

दिल्ली की मस्जिद में मीटिंग, यूपी में गरमाई सियासत, केशव प्रसाद मौर्य बोले- मौलाना के साथ बैठकर अखिलेश ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget