एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, रुके प्रोजेक्ट्स में 5758 बायर्स को रजिस्ट्री, खाली प्लाट होंगे रद्द

Noida News: इन रुके हुए प्रोजेक्ट में लगभग 5758 फ्लैट बायर्स के पक्ष में नियमानुसार रजिस्ट्री की कार्रवाई की जा सकेगी, वर्तमान समय में 3724 बायर्स की रजिस्ट्री की जा चुकी है.

नोएडा प्राधिकरण ने पुराने रुके हुए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की समस्या के समाधान के लिए लागू की गई अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत बिल्डरों ने क्या किया, इसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई. जिसमें बताया गया कि 35 प्रोजेक्ट ने सफलतापूर्वक इस शासनादेश का लाभ उठाया है, जो कि कुल डेवलपर्स का 60% हिस्सा है. जबकि 57 परियोजनाओं में दिए धनराशि जमा करने और रजिस्ट्री को करने का विवरण दिया गया.

बोर्ड बैठक में बताया गया कि 10 ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके द्वारा अपनी सहमति के उपरांत भी भुगतान नहीं किया गया. 13 ऐसे डेवलपर हैं जिनके द्वारा 25% धनराशि के सापेक्ष आशिक धनराशि जमा कराई गई और 35 ऐसे डेवलपर हैं जिनके द्वारा 25% धनराशि जमा करने के उपरांत कोई भुगतान नहीं किया गया. यह शासन आदेश की मूल भावना का उल्लंघन है इसलिए निर्णय लिया गया है कि शासनादेश के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ की तिथि अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी प्राधिकरण अतिदेयताओं की वसूली के लिए अपने नियम और शर्त पर कार्य करेगा.

इन रुके हुए प्रोजेक्ट में लगभग 5758 फ्लैट बायर्स के पक्ष में नियमानुसार रजिस्ट्री की कार्रवाई की जा सकेगी, वर्तमान समय में 3724 बायर्स की रजिस्ट्री की जा चुकी है.

निमार्ण न पूरा करने वाले प्लाट होंगे निरस्त

आवासीय भुखंडो और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में पेनल्टी के साथ 12 वर्षों की अधिकतम समय बाद भी भवनो निर्माण नही हुआ उन सभी खाली प्लाट को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. जिन प्लाट पर निर्माण हो चुका है या निर्माण अधीन है. उन भवन को पूर्ण कर कम्पिशन सर्टिफिकेट के लिए हेतु 6 माह  का एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा.

सॉलिड वेस्ट के लिए 300TPD क्षमता का प्लांट मंजूर

प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों और गांव से निकलने वाले म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट के निस्तारण हेतु 300 टीपीडी क्षमता का इंटीग्रेटेड म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. एनजीटी और केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में शोधित जल की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु चार एसटीपी 25 एमएलडी का सेक्टर 50 में,  33 एमएलडी एसटीपी सेक्टर 54 में, 35 एमएलडी एसटीपी सेक्टर 123 में, 50 एमएलडी एसटीपी सेक्टर 168 में, को स्वीकृति प्रदान किया गया.  इस कार्य की लागत 87.6 करोड़ है.

नोएडा के 24 दोनों में प्रदूषण के स्तर को सुधारने के लिए फिक्स बेड बायो फिल्म एक्टिवेटेड स्लग पद्धति पर ट्रीटमेंट किए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई. नोएडा के सेक्टर 143 में बनने वाले थाना के लिए 4000 वर्ग मीटर का आवंटन एक रुपए प्रति वर्ष रिलीज डेट के आधार पर किया गया है इसकी जानकारी बोर्ड बैठक में दी गई.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget