Noida News: नोएडा में नामी स्कूल के छात्रों को पाकिस्तानी ISI एजेंटों से आए फोन, मांगी गई ये जानकारी, मचा हड़कंप
Noida News: स्कूल ने एडवाइजरी जारी कर ऐसे फोन कॉल को इग्नोर करने को कहा है. स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के फोन कॉल या व्हाट्सएप मैसेज अन्य दूसरे नंबरों से भी आ सकते हैं.

Noida School ISI Threat: नोएडा के नामी स्कूल के बच्चों को पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एंजेसी से फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आने से हड़कंप मच गया है. ये संदिग्ध एजेंट बच्चों से उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारियां लेने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग खुद को स्कूल के टीचर और जानने वाले के तौर पर पेश कर रहे हैं. इस बात का खुलासा होने के बाद स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया है. स्कूल की तरफ से सभी अभिभावकों से ऐसी कोई जानकारी नहीं देने की एडवायजरी जारी की गई है.
खबर के मुताबिक स्कूल के बच्चों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आ रहे है. ये फोन कॉल्स 8617321715, 9622262167 इन दो नंबरों से आ रहे हैं. ये संदिग्ध एजेंट बच्चों को फोन करके उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्कूल के बारे में जानकारी मांग रहे है. ये एजेंट बच्चों को ये बताते हैं कि वो उनके टीचर या उनके जानकार हैं, ताकि बच्चों और उनके अभिभावकों को उन पर भरोसा हो जाए और वो उन्हें सारी इन्फर्मेशन दे दें. इसके साथ ही ये लोग बच्चों को नई क्लास में शामिल होने के लिए ओटीपी भी भेज रहे हैं.
स्कूल ने जारी की अभिभावकों को एडवाइजरी
स्कूल ने एडवाइजरी जारी कर ऐसे फोन कॉल को इगनोर करने को कहा है. स्कूल की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि सोमवार से छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों की ओर से 8617321715, 9622262167 नंबरों से कॉल/व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हो रहे हैं. ये संदिग्ध पीआईओ खुद को स्कूल के शिक्षक/जानकार के रूप में पेश कर रहे हैं और जानकारी मांग रहे हैं और कथित तौर पर नई कक्षा समूह में शामिल होने के लिए ओटीपी भेज रहे हैं. ये छात्र के व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्कूल विवरण के बारे में भी पूछ रहे हैं.
स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के फोन कॉल या व्हाट्सएप मैसेज अन्य दूसरे नंबरों से भी आ सकते हैं. या हो सकता है कि वो अपने संचालन का तरीका बदल सकते हैं ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि इसे लेकर बेहद सतर्क रहे और इन लोगों के साथ कोई भी जानकारी साझा न करें. स्कूल प्रशासन की ओर से इसे लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है.
ये भी पढ़ें- UP Politics: फूलन देवी हत्याकांड की होगी CBI जांच? योगी सरकार के मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र



















