एक्सप्लोरर

Coronavirus: वायरस की तीसरी लहर की आशंका, नोएडा प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसको लेकर कई अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गई हैं.

नोएडा. कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में इसे लेकर बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है. कोरोना वायरस की मौजूदा लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब यहां के अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ गई है. कई अस्पतालों में आईसीयू तथा वेंटीलेटर बेड अब खाली हैं.

ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका के मद्देनजर जिम्स में 100 बेड तैयार किए जा रहे हैं. यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी. इसमें आईसीयू, एचडीयू व नॉर्मल बेड शामिल होंगे.

कई अस्पताल में बढ़ाए गए बेड
पहले से तैयारियां न होने के कारण मौजूदा लहर में ऑक्सीजन और दवाइयों को लेकर भारी संकट देखने को मिला. अस्पतालों में बिस्तर न मिल पाने की वजह से गंभीर रूप से बीमार कई मरीजों की जान चली गई. इन्हीं सब मुश्किलों से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आशंकित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज और राजकीय चिकित्सालय को 100-100 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

चाइल्ड पीजीआई नोएडा के एमएस आकाश राजन ने बताया कि संस्थान में अभी 10 पीडियाट्रिक आईसीयू की सुविधा है. इसे बढ़ाकर 100 बेड किया जा रहा है. नॉलेज पार्क के शारदा अस्पताल में भी बच्चों के लिहाज से 160 बेड की व्यवस्था की गई है. अस्पताल के जनसंपर्क निदेशक अजीत कुमार ने बताया कि 20 नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), 20 बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई, 20 बेड की सुविधा हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में होगी. वहीं कोविड-19 से उबरने के बाद की समस्याओं का सामना करने वाले मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है और इसकी क्षमता बढ़ाकर 30 करने के भी प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें:

नोएडा: एक हफ्ते में बढ़ी कोरोना टेस्ट की रफ्तार, रोजाना इतने लोगों की हो रही जांच

योगी सरकार को SC से बड़ी राहत, सभी गांवों को 2-2 ICU एंबुलेंस देने वाले HC के आदेश पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget